फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: ड्रीम-11 कबड्डी और कुश्ती खिलाड़ियों को देगा प्रशिक्षण, 30 को होंगे ट्रायल

Sun, 19 Nov 2023 05:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर

सार

ट्रायल में जिन खिलाड़ियों का चयन होगा उनको फाउंडेशन की ओर से सभी प्रकार की सुविधाएं दीं जाएंगी। उनके रहने और खाने की सुविधा ड्रीम-11 फाउंडेशन उठाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ड्रीम-11 फाउंडेशन हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के तहत कुश्ती में छह पुरुष और कबड्डी के 14 खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देगी। कुश्ती के लिए चांदपुर और कबड्डी के लिए हरनोड़ा में खिलाड़ियों को आवासीय सुविधा दी जाएगी। खिलाड़ियों के चयन के लिए 30 नवंबर को बिलासपुर में ट्रायल होंगे। बीसीसीआई चयन कमेटी के सदस्य और बिलासपुर क्रिकेट एसोसिएशन के महासचिव विशाल जगोता ने बिलासपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि खिलाड़ियों को मंच दिया जा रहा है।

विज्ञापन


ट्रायल में जिन खिलाड़ियों का चयन होगा उनको फाउंडेशन की ओर से सभी प्रकार की सुविधाएं दीं जाएंगी। उनके रहने और खाने की सुविधा ड्रीम-11 फाउंडेशन उठाएगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए स्टाफ की नियुक्ति कर दी है। हरनोड़ा में 14 लड़कियों को कबड्डी का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए महिमा को कोच और सुभाष को सहायक कोच नियुक्त किया है।

चांदपुर में छह कुश्ती के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। यहां विवेक ठाकुर को कोच नियुक्त किया है। इस प्रोजेक्ट का समन्वयक सचिन को नियुक्त किया है। इसके अलावा पवन और नवजोत को प्रशिक्षक नियुक्त किया है। आकांक्षा फिजियो के रूप में सेवाएं देंगी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं दीं जाएंगी। उन्होंने बताया कि अभी दो खेल शामिल किए हैं। बाद में और खेल भी शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें