डॉ. नेगी जवाहरलाल स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान पुडूचेरी में प्रोफेसर, क्लीनिकल इम्नोलॉजी के विभागाध्यक्ष थे। डॉ. नेगी मूल तौर पर उत्तराखंड के रहने वाले हैं। इससे पहले बिलासपुर एम्स के कार्यकारी निदेशक का कार्यभार पीजीआई निदेशक डॉ. जगत राम को सौंपा गया था।
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के कोठीपुरा में निर्माणाधीन अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में सोमवार को डॉ. वीर सिंह नेगी बतौर संस्थान निदेशक कार्यभार संभालेंगे। केंद्र सरकार ने करीब डेढ़ माह पहले डॉ. वीर सिंह की नियुक्ति कोठीपुरा एम्स में की थी। इसके बाद वह ट्रेनिंग पर गए थे।
विज्ञापन
इससे पहले डॉ. नेगी जवाहरलाल स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान पुडूचेरी में प्रोफेसर, क्लीनिकल इम्नोलॉजी के विभागाध्यक्ष थे। डॉ. नेगी मूल तौर पर उत्तराखंड के रहने वाले हैं। इससे पहले बिलासपुर एम्स के कार्यकारी निदेशक का कार्यभार पीजीआई निदेशक डॉ. जगत राम को सौंपा गया था।
डॉ. जगत पीजीआई के साथ बिलासपुर एम्स को भी सुचारु रूप से संभाल रहे थे। एम्स बिलासपुर के उप निदेशक डॉ. सुखदेव नाग्याल ने बताया कि डॉ. नेगी सोमवार को कार्यभार संभालेंगे।