फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआरटीसी कर्मचारियों पर बरसा पैसा, दो गुणा बढ़ी सैलरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम में अनुबंध पर कार्यरत चालकों और परिचालकों का वेतन दोगुना होगा। बीस साल सेवा के बाद सभी कंडक्टरों को दो स्पेशल इंक्रीमेंट मिलेंगी। सोमवार को एचआरटीसी प्रबंधन और कर्मचारियों की संयुक्त समन्वय समिति की बैठक में इस पर सहमति बन गई है।
विज्ञापन


इस पर अंतिम मुहर बीओडी में लगेगी। अनुबंध पर काम कर रहे चालकों को 6000 और परिचालकों को 4000 रुपये प्रति माह वेतन मिलता है। अब इन्हें  क्रमश: 8610 और 7810 रुपये मिलेंगे। वर्क टू रूल को लेकर एचआरटीसी कर्मचारियों के प्रदर्शन के बाद हुई इस बैठक में यह फैसला लिया गया। निगम के इस फैसले का एचआरटीसी कर्मियों ने स्वागत किया है।
Trending Videos

इन कर्मचारियों को मिली प्रमोशन

एमडी अशोक तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में बीस साल सेवा कर चुके परिचालकों को 2 स्पेशल इंक्रीमेंट और 202 परिचालकों को पदोन्नत कर सब इंस्पेक्टर बनाए जाने को मंजूरी दी गई। एचआरटीसी कर्मचारियों को 4-9-14 का एरियर 20 अगस्त से पहले जारी कर दिया जाएगा। पीस मिल पर काम कर रहे वर्करों को अनुबंध में लाने पर सहमति बनी है।

अनुबंध से नियमित होने वाले चालकों की बेसिक पे 9820 रुपये होगी। समिति के विरोध के बाद निगम प्रबंधन ने वेट लीजिंग पर बसें न लिए जाने का फैसला लिया है। परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि संयुक्त समन्वय समिति की मांगे मान ली गई हैं। वे लग्न से काम करे और परिवहन निगम को घाटे से उबारने के लिए मेहनत करें।
विज्ञापन

पेंशन का मामला कैबिनेट में जाएगा

एचआरटीसी कर्मचारियों की पेंशन का मामला कैबिनेट में जाएगा। यहीं पर इस प्रस्ताव पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। निगम प्रबंधन ने समिति को आश्वासन दिया कि इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। बैठक में कर्मचारियों को कंडक्टर भर्ती मामले में उनका पक्ष भी हाईकोर्ट में रखने का आश्वासन दिया गया।

समन्वय समिति ने कहा कि अगर 16 अगस्त तक कंडक्टरों की कमी को पूरा नहीं किया गया तो वर्क टू रूल किया जाएगा। गौरतलब है कि अपनी इन्हीं मांगों को लेकर पिछले महीने भी एचआरटीसी कर्मचारियों ने वर्क टू रूल किया था। इससे जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें