लैटर बम फोड़ने के बाद शांता कुमार ने एक और बड़ा बयान दिया है। उनके इस बयान से भाजपा, कांग्रेस समेत सभी पार्टियों के नेताओं की नींद उड़ सकती है। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सांसद शांता कुमार ने संसद में चल रहे गतिरोध को लेकर एक बार फिर ‘काम नहीं तो वेतन नहीं’ की बात कही है।
शांता ने कहा कि जब संसद में काम ही नहीं होगा तो वेतन किस बात का। उन्होंने कहा कि संसद में शोर मचाने के पैसे नहीं मिलने चाहिए। गौरतलब है कि संसद में कांग्रेस ने सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए हंगामा किया था। संसद सत्र से ठीक पहले अमित शाह को पत्र लिखकर चर्चा में आने वाले शांता का ये नया बयान भी बहस खड़ी कर सकता है।