फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डबल इंजन की सरकार फेल, हिमाचल में 55000 करोड़ हो गया कर्ज: मुकेश

Tue, 06 Oct 2020 07:13 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि देश और प्रदेश में डबल इंजन की सरकार पूरी तरह फेल हो गई है। राज्य में कर्ज बढ़कर 55000 करोड़ पहुंच गया है। पूंजीपतियों को लाभ देने के लिए सरकार ने कृषि कानूनों को लाया है। बिना सहमति के ही सरकार ने इस बिल को लागू कर दिया। बिलों से किसानों की जमीनें और घर बिक जाएंगे। नेता प्रतिपक्ष चुराह में किसान आक्रोश रैली को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले किसान आक्रोश रैली निकाली गई। उन्होंने कहा कि अब घर में बैठने का समय नहीं है। सभी कार्यकर्ताओं को अपने नेता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना होगा।

विज्ञापन


ताकि आगाम 2022 के विस चुनावों में उनका नेता विस तक पहुंच सकें। कार्यक्रम में मौजूद डलहौजी विधायक आशा कुमारी ने कहा कि प्रदेश में जयराम सरकार घोषणाओं तक सीमित होकर रह गई है। चंबा में चार विधायकों की जीत के बाद एक भी मंत्री पद नहीं दिया गया है। कांग्रेस सरकार ने सत्ता में दो विधायक आने पर भी चंबा को मंत्रिमंडल में जगह दी। पूर्व विधायक सुरेंद्र भारद्वाज ने कहा कि चुराह में भाई भतीजावाद चल रहा है। क्षेत्र में अवैध कटान जोरों पर है। विभाग के अधिकारी भी खामोश हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। इस मौके पूर्व विधायक कुलदीप सिंह पठानिया, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नीरज नैयर मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें