हिमाचल के हमीरपुर जिले के उपमंडल भोरंज की भलवानी पंचायत के टिहरी गांव में लकड़ियां काटने गए पिता, पुत्र और एक ग्रामीण पर रंगड़ों ने हमला कर दिया। 10 साल के बच्चे की इसमें मौत हो गई। दो लोगों का अस्पताल में उपचार करवाया जा रहा है। शाम को ये तीनों खेतों में लकड़ियां काटने गए थे। इसी दौरान रंगड़ों ने इन पर हमला कर दिया। टिहरी गांव का पृथी चंद कालिया, उसका दस साल का बेटा मनीष कालिया और ग्रामीण जगदीश चौहान हमले में घायल हो गए। मनीष के सिर और मुंह पर रंगड़ों का झुंड बैठ गया। मनीष के पिता पृथी चंद कालिया ने उसके सिर से रंगड़ों को हाथों से हटाया।