फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OMG! प्रसव के दौरान महिला के पेट में छोड़ दिया कॉटन पैड

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में गायनी के सबसे बड़े सरकारी कमला नेहरू अस्पताल में घोर लापरवाही की हद तो देखिए। सुरक्षित प्रसव कराने आई महिला के पेट में कॉटन पैड ही छोड़ दिया। नार्मल डिलीवरी के बाद जच्चा-बच्चा को डिस्चार्ज कर दिया गया। नौ दिन बाद रविवार सुबह घर पर महिला के पेट में तेज दर्द उठा तो उसे निजी अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन


यहां जांच के बाद पेट में कॉटन पैड होने का खुलासा हुआ। उसे सुरक्षित निकाला गया जिसके बाद महिला की जान बच पाई। महिला के भाई रामलाल शर्मा का कहना है कि सरकारी अस्पताल की यह घोर लापरवाही है, इसकी अस्पताल प्रबंधन से शिकायत की जाएगी। देर होती तो बहन की जान भी जा सकती थी।
Trending Videos

नार्मल डिलीवरी के बाद भेज दिया था मरीज को घर

शिमला जिले के रोहडू के रहने वाले रामलाल ने बताया कि उसकी बहन को प्रसव पीड़ा होने पर कमला नेहरू अस्पताल लाया गया। आठ मई की सुबह सामान्य प्रसव के दौरान बच्चे को जन्म दिया। सफाई के दौरान लापरवाही से कॉटन पैड छोड़ दिया गया। ड्यूटी पर तैनात डाक्टर ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया। कुछ देर बाद प्रसव कक्ष से वार्ड में शिफ्ट कर दिया। इसके बाद जच्चा-बच्चा की जांच के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

पूरा परिवार शिमला से रोहडू चला गया। कुछ दिन सब ठीक रहा, बीच बीच में पेट में दर्द होना लगा। पहले इसे सामान्य मान रहे थे, लेकिन रविवार को जब तेज दर्द हुआ तो उसे रोहडू के एक निजी अस्पताल में लाया गया। यहां जांच के बाद पता चला कि कॉटन पैड की वजह से दर्द हो रहा है। समय रहते पता चलने पर महिला की जान बच पाई।
विज्ञापन

क्या कहना है अस्पताल प्रबंधन

कमला नेहरू अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डा. एलएस चौधरी का कहना है कि मामला उनके ध्यान में नहीं है। शिकायत मिलने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। हालांकि, इस तरह के मामले विभागाध्यक्ष ही देखती हैं। वह भी अपने स्तर पर मामले की जांच करवाएंगे।

क्या कहते हैं परिजन- महिला के भाई रामलाल शर्मा का कहना है कि वह इसकी शिकायत विभागाध्यक्ष और वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक से करेंगे। ऐसी लापरवाही प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल में कैसे हो सकती है। अगर उसकी बहन को कुछ हो जाता तो इसका जिम्मेदार कौन होता। लापरवाही करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें