हरियाणा निवासी दो युवकों की यमुना नदी में डूबने से मौत हो गई। परिवार के सदस्य धार्मिक स्थल पर पहुंचे थे। देर शाम दोनों युवक यमुनाघाट में पवित्र स्नान करने उतरे थे। इस बीच अचानक गहरे पानी में पहुंच गए।
एक युवक के डूबने पर दूसरा बचाने पहुंचा। लेकिन, दोनों ही चाचा भतीजे नदी में डूब गए। सूचना मिलने पर डीएसपी पांवटा योगेश रोल्टा, तहसीलदार विमला वर्मा व थाना प्रभारी लायक राम सिसौदिया मौके पर पहुंचे।
मृतकों की पहचान पवन कुमार(24) पुत्र सोमनाथ निवासी साहा तहसील यमुनानगर थाना जगाधरी जिला अंबाला हरियाणा तथा शुभम(20) पुत्र जसवंत कुमार निवासी रायपुर रानी तहसील व जिला पंचकुला के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक रविवार देर शाम को हरियाणा से कुछ लोग घूमने पांवटा पहुंचे। धार्मिक स्थल पर शीश नवाने के बाद दो युवक नदी में नहाने चले गए।
देर शाम को पवन कुमार(24) पुत्र सोमनाथ निवासी साहा तहसील यमुनानगर थाना जगाधरी जिला अंबाला हरियाणा तथा शुभम(20) पुत्र जसवंत कुमार निवासी रायपुर रानी तहसील व जिला पंचकुला यमुना घाट के समीप स्नान करने लगे।