कुमारहट्टी-सोलन बाईपास टनल
- फोटो : अमर उजाला
करोड़ों रुपये की लागत से तैयार कुमारहट्टी बाइपास की इस टनल से शिमला से चंडीगढ़ का सफर करने वालों को अधिक सुविधा मिलेगी। इसमें चंडीगढ़ को जाने के लिए सोलन से कुमारहट्टी की दूरी करीब आठ किमी है, जबकि इस टनल के शुरू होने से यह दूरी करीब साढ़े चार किमी कम होगी। इससे लोगों के समय की भी बचत होगी।
फोरलेन कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर बलविंद्र सिंह ने बताया कि कुमारहट्टी-सोलन बाईपास पर टनल का कार्य पूरा हो चुका है। कोरोना वायरस के खत्म होने के बाद टनल को लोगों सहित वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा।