फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी में 20 लाख का डंगा 40 लाख में लग रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा बजट सत्र के दौरान कांग्रेस विधायकों ने उठाया अनियमितताओं का मामला
विज्ञापन

जगत सिंह बोले, ठेकेदारों के लगे हैं मजे
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। कांग्रेस के विधायकों ने बुधवार को सदन में शिमला स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में अनियमितताओं का मामला उठाया। शिमला स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत हो रहे विकास कार्यों पर नियम 130 के तहत बुधवार को सदन में लाए प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए किन्नौर के कांग्रेस विधायक जगत सिंह नेगी ने कहा कि 20 लाख रुपये का डंगा 40 लाख रुपये में लग रहा है।
ठेकेदारों के मजे लगे हुए हैं। एक करोड़ का कम्यूनिटी हाल डेढ़ करोड़ में बन रहा है। रिज का एक डंगे को लगाने में छह माह लग गए। विधानसभा की प्राक्कलन समिति पूरा शिमला घूमकर आई, कोई स्मार्ट चीज नहीं मिली। नेगी ने यह प्रस्ताव पेश करने से पहले आपत्ति दर्ज की कि कांग्रेस विधायकों ने शिमला स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में हो रहे घोटालों पर चर्चा मांगी थी। लेकिन इसे विकासात्मक कार्यों की चर्चा में बदला गया।
विज्ञापन

स्पीकर विपिन सिंह परमार ने कहा कि काम में कुछ कमियां हैं तो चर्चा के दौरान बातें आएंगी। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रस्ताव की मूल भावना बदलने वाला कौन है। यह किसने बदला आप जिम्मेवारी तय करेंगे। स्पीकर विपिन सिंह परमार ने कहा कि सकारात्मक में भी आपकी कुछ बातें हो सकती हैं। आपका विश्वास बना रहेगा।
नियमानुसार नहीं हो रहा काम : विक्रमादित्य
विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि शिमला स्मार्ट सिटी हिमाचल की राजधानी है। इसमें नियमानुसार काम नहीं हो रहा है। नगर निगम शिमला से अभी तक अपना दफ्तर नहीं बन पाया। बहुत से काम जमीन स्तर पर नहीं हो रहे हैं।
विधायकों के काम जल्द, आम
लोगों के नहीं हो रहे : लखनपाल
कांग्रेस विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने कहा कि मेरे जैसा विधायक या मुख्यमंत्री संपर्क करेगा तो नक्शे पास हो जाएंगे। कोई आम आदमी चाहेगा तो ऐसा कुछ नहीं होगा। शिमला के लोगों ने भारी-भरकम लोन लेकर भवन बनाए हैं, इस बारे में नहीं सोचा जाता।
जनता का शहर है क्या-क्या बचेंगे : सिंघा
माकपा विधायक राकेश सिंघा ने भी चर्चा में हिस्सा लिया। कहा कि शिमला स्मार्ट सिटी बनाने का फैसला हिमाचल हाईकोर्ट के फैसले के तहत हुआ। टाउन हॉल को निजी कंपनी को बेचने की योजना है। अब लाइब्रेरी हॉल का भी ऐसा किया जा रहा है। यह जनता का शहर है, क्या-क्या बेच देंगे? पानी तक बेचा जा रहा है। लाखों के बिल आ रहे हैं। शिमला को स्मार्ट बनाना तो है इसके लिए सही काम करना होगा।
कांग्रेस अपने कार्यकाल में एक
ही गैंती तो चला देती : बलवीर
शिमला। चौपाल के विधायक बलवीर सिंह वर्मा ने कहा कि शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज की अगुवाई में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट पर बेहतरीन कार्य हो रहे हैं। उन्होंने इसके लिए विपक्ष के विधायकों को इस संबंध में धन्यवाद करने को कहा तो इस पर कांग्रेस के विधायकों ने तंज कसा कि इनके नक्शे पास करने के लिए फंसे हैं। वर्मा ने पलटवार किया कि कांग्रेस का इतना लंबा कार्यकाल रहा। एक ही सुरंग बनी। यह कम से कम इसमें एक गैंती तो लगा देते। ऐसे लगता है कि इनकी कभी सरकार ही नहीं आई। शिमला की सड़कें सुरेश भारद्वाज के आशीर्वाद से ही चौड़ी होनी थीं। आने वाले वक्त में यातायात जाम से राहत मिलेगी।
हर दीवार में लगा कई गुना पैसा : सुक्खू
नादौन के कांग्रेस विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि शिमला में इस प्रोजेक्ट के तहत जितनी भी रिटेनिंग वाल लगी हैं उसमें 1000 गुना पैसा लगा। कहा कि इसकी जांच होनी चाहिए। शिमला तो पहले से ही स्मार्ट था। पहले 90:10 के केंद्र और हिमाचल सरकार के फंड से निर्माण होना था, अब यह 50:50 की हिस्सेदारी हो गई है।
विज्ञापन

ये तीन नेता रह चुके हैं पार्षद : भारद्वाज
शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि स्मार्ट सिटी पर हुई चर्चा में शामिल तीन विधायक सुखविंद्र सिंह सूक्खू, इंद्रदत्त लखनपाल और राकेश सिंघा शिमला नगर निगम के पार्षद रह चुके हैं। पहले माल रोड पर तो कोई सामान्य आदमी जा नहीं सकता था। वहां जो लोग जाते थे उन्हें सामान्य पाजामा नहीं, चूड़ीदार पाजामा और पगड़ी पहनकर जाना होता था। बोले, जब मैं पैदा हुआ तो मेरी मां को भी अस्पताल रिक्शे में ले गए थे। अब गाड़ी चलती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें