फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय: स्थानांतरित शिक्षकों के नियमितीकरण को लेकर मांगा स्पष्टीकरण

Mon, 31 Jan 2022 09:07 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश सरकार को पत्र लिखकर पांच फीसदी कोटे के तहत दूसरे जिलों में स्थानांतरित हुए जेबीटी और सीएंडवी शिक्षकों के नियमितीकरण को लेकर स्पष्टीकरण मांगा है। निदेशक पंकज ललित से सरकार से पूछा है कि नियमितीकरण के समय क्या स्थानांतरित शिक्षकों की वरिष्ठता सबसे नीचे आंकी जाए या नहीं।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश सरकार को पत्र लिखकर पांच फीसदी कोटे के तहत दूसरे जिलों में स्थानांतरित हुए जेबीटी और सीएंडवी शिक्षकों के नियमितीकरण को लेकर स्पष्टीकरण मांगा है। निदेशक पंकज ललित से सरकार से पूछा है कि नियमितीकरण के समय क्या स्थानांतरित शिक्षकों की वरिष्ठता सबसे नीचे आंकी जाए या नहीं। कुछ जिलों में इस तरह के मामले सामने आए हैं। सरकार ने बीते वर्ष जेबीटी और सीएंडवी शिक्षकों को बड़ी राहत देते हुए अंतर जिला स्थानांतरण करवाने की सुविधा दी है। 

विज्ञापन


शिक्षा विभाग ने नियमित किए 26 प्रवक्ता स्कूल न्यू
उच्च शिक्षा निदेशालय ने सोमवार को 26 प्रवक्ता स्कूल न्यू को नियमित कर दिया है। तीस सितंबर 2021 तक दो वर्ष का अनुबंध सेवाकाल पूरा करने वाले प्रवक्ताओं को नियमित किया गया है। प्रदेश सरकार ने बीते दिनों ही नियमित करने की अवधि को तीन वर्ष से घटाकर दो वर्ष किया है। शिक्षा निदेशालय ने ऐसे 19 प्रवक्ताओं को भी नियमित कर दिया है, जिनके नियमितीकरण का मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन था। आठ वर्ष का सेवाकाल पूरा करने के बाद इन्हें नियमित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें