फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिया ही नहीं, ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ियों की भी पसंद बना धर्मशाला, बताई ये खासियतें

Wed, 29 Mar 2017 10:12 AM IST
राकेश भारद्वाज/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
एचपीसीए का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला विदेशी मैदानों को टक्कर दे रहा है। विशेषज्ञ न केवल धर्मशाला की पिच की तुलना विदेशी स्टेडियम की पिचों से कर रहे हैं। बल्कि इस मैदान को कई देशों से अच्छा भी बता रहे हैं।
विज्ञापन


ऐसे में यदि सब कुछ ठीक चलता है तो धर्मशाला मैदान को कई अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी करने का मौका मिल सकता है।  धर्मशाला स्टेडियम में पहली बार कोई टेस्ट मैच खेला गया। मगर यहां पिच की तेजी और उछाल देख विदेशी खिलाड़ी भी इसके फैन हो गए।

पिच पर तेज गेंदबाजों के लिए खासी मदद थी। वहीं, स्पिनर्स ने भी टर्न और बाउंस का फायदा उठाया। बल्‍लेबाजी करना भी ज्यादा मुश्किल नहीं था जिस वजह से सभी कमेंटेटर्स ने इसे विदेशी पिचों से भी बेहतर करार दे दिया।
विज्ञापन


दिन भर कमेंटेटर मैदान की खूबसूरती, धौलाधार के साथ यहां की पिच की खूब तारीफ करते रहे। मैच के बीच में जब-जब भी कमेंटेटर को धर्मशाला मैदान की तारीफ करने का मौका मिला। उन्होंने तारीफों के फूल बांध दिए।
विज्ञापन

पढ़िए धर्मशाला के बारे में क्या बोले कमेंटेटर

ऑस्ट्रेलिया के कमेंटेटर ब्रेटली और मैथ्यू हेडन सहित भारतीय कमेंटेटर बीबीएस लक्ष्मण, सुनील गावस्कर, दीपदास गुप्ता, कपिल देव और संजय मांजरेकर ने धर्मशाला मैदान के नैसर्गिक सौंदर्य की तारीफ की है। बल्कि इस पिच को विदेशी पिचों से बेहतर बताया है।

अब तक धर्मशाला में वनडे और टी-20 मैचों का आयोजन हुआ था। इस दोनों फारमेट के लिए धर्मशाला मैदान को इसके अनुकूल बताया गया है, जबकि यह धर्मशाला मैदान का पहला टेस्ट है। पहले ही टेस्ट में धर्मशाला पहुंचे पूर्व क्रिकेटरों ने इसे अच्छा करार दे दिया।

इनका मानना था कि देश में ऐसी पिचें भी होनी चाहिए ताकि विदेशी दौरों से पहले टीम इंडिया को अभ्यास के लिए शानदार मौका मिल जाए। धर्मशाला की पिच इस होम सीजन में सबसे शानदार बताई गई।

उधर, एचपीसीए के पूर्व उपाध्यक्ष एवं वर्तमान में सदस्य अरुण धूमल ने कहा कि यदि ऑब्जर्वर और विशेषज्ञ धर्मशाला स्टेडियम को उम्दा करार दे रहे हैं और भविष्य में एचपीसीए को अन्य मैचों की मेजबानी मिलती है तो एसोसिएशन तैयार है।      
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें