फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला: आरएसएस प्रमुख ने प्रांत के पदाधिकारियों से की बैठक, दिए टिप्स

Fri, 17 Dec 2021 11:04 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत पांच दिवसीय दौरे पर गुरुवार को कांगड़ा पहुंचे थे। इस दौरान उनकी सुरक्षा के लिए जिला पुलिस ने कड़े इंतजाम किए हैं। गुप्त गंगा स्थित उनके कार्यालय के बाहर और भीतर हर जगह पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। 
विज्ञापन
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के गुप्तगंगा स्थित संघ कार्यालय में प्रांत के सदस्यों से बैठक की। इसमें प्रांत प्रचारक, संघचालक, प्रांत कार्यवाहक और प्रांत सहकार्यवाहकों सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। संघ कार्यालय में हुई बैठक में संघ प्रचारकों को कई आरएसएस प्रमुख ने कई टिप्स दिए हैं। गौर रहे कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत पांच दिवसीय दौरे पर गुरुवार को कांगड़ा पहुंचे थे।

विज्ञापन


इस दौरान उनकी सुरक्षा के लिए जिला पुलिस ने कड़े इंतजाम किए हैं। गुप्त गंगा स्थित उनके कार्यालय के बाहर और भीतर हर जगह पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। भागवत के दौरे के दौरान गुप्तगंगा को जाने वाले मार्ग को चकाचक किया गया है। राजकीय डिग्री कॉलेज धर्मशाला के सभागार में शनिवार को पूर्व सैनिकों के सम्मान में होने वाली गोष्ठी के लिए संघ के पदाधिकारियों ने तैयारियों का जायजा लिया।

राज्यपाल ने भागवत से की मुलाकात
 प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने शुक्रवार शाम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत से विष्णु गिरि आश्रम कांगड़ा में भेंट की। लगभग आधा घंटा राज्यपाल और भागवत के बीच बंद कमरे में गुप्त मंत्रणा हुई। इसके बाद राज्यपाल पालमपुर के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों से रूबरू होंगे भागवत

 आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत शनिवार को धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश के पूर्व सैनिकों से रूबरू होंगे। डिग्री कॉलेज धर्मशाला के सभागार में दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक कार्यक्रम होगा। 3.30 बजे मोहन भागवत कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसमें हिमाचल के हमीरपुर, बिलासपुर, चंबा, ऊना, कांगड़ा जिलों और सरकाघाट से पूर्व सैनिक हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम से पहले गूगल फॉर्म भरवाया गया है। कार्यक्रम में वही पूर्व सैनिक हिस्सा ले पाएंगे, जिन्होंने यह फॉर्म भरा है। सभागार को 1971 की जंग में शहीद हुए शहीदों की जीवनियों और उनके चित्रों से सुशोभित किया गया है।

कार्यक्रम 16 दिसंबर को हुए विजय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। सरसंघचालक बनने के बाद मोहन भागवत पहली बार कांगड़ा जिले के प्रवास पर आए हैं। कार्यक्रम के बाद आरएसएस प्रमुख पूर्व सैनिकों के साथ चाय पान भी करेंगे। इससे पहले मोहन भागवत शनिवार सुबह संघ कार्यालय गुप्त गंगा में संघ की शाखा में हिस्सा लेंगे। इसके बाद संघ कार्यालय में ही प्रांत प्रचारकों के साथ बैठक करेंगे, जबकि दोपहर का भोजन संघ के पूर्व पदाधिकारियों के साथ करेंगे। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद वह वापस संघ कार्यालय कांगड़ा पहुंचेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें