फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला: विधानसभा परिसर के बाहर खालिस्तानी झंडे लगने के मामले में पन्नू पर यूएपीए के तहत मामला दर्ज

Mon, 09 May 2022 12:20 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला/शिमला/बद्दी

सार

सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ धारा 13 के अंतर्गत गैरकानूनी गतिविधि निषेध कानून (यूएपीए) और आईपीसी की धारा 153ए, 153बी और धारा 3 के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
धर्मशाला के तपोवन स्थित विधानसभा भवन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में खालिस्तान समर्थित देश विरोधी तत्वों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। शनिवार रात धर्मशाला में तपोवन स्थित हिमाचल प्रदेश विधानसभा के भवन के मुख्य गेट और दीवार पर देश विरोधी तत्वों ने खालिस्तान के झंडे लगा दिए। विधानसभा की दीवार पर पेंट से भी खालिस्तान लिख दिया। 

विज्ञापन


इसकी सूचना रविवार सुबह सैर करने निकले लोगों ने पुलिस को दी। डीजीपी संजय कुंडू ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ धारा 13 के अंतर्गत गैरकानूनी गतिविधि निषेध कानून (यूएपीए) और आईपीसी की धारा 153ए, 153बी और धारा 3 के तहत केस दर्ज कर लिया है। वहीं, अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धर्मशाला थाना में एफआईआर दर्ज की है।

सूत्रों के अनुसार हिमाचल में पहली बार यह धारा लगाई गई है। वहीं,  सीएम जयराम ने कहा कि मामले की जांच के लिए विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन कर दिया है। प्रदेश में हाई अलर्ट भी जारी कर दिया है। आरोपी जल्द गिरफ्तार किए जाएंगे। पुलिस अधीक्षक कांगड़ा डॉ. खुशहाल शर्मा ने कहा कि विस भवन का निरीक्षण किया है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन


हिमाचल देवी-देवताओं और वीरों की भूमि है। इसकी शांति भंग करने का प्रयास किया गया है। हिमाचल सरकार ने इस मामले की पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है। दोषियों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा। - विपिन सिंह परमार, विधानसभा अध्यक्ष 
 

Trending Videos
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी ने कहा- राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने में असफल हुई भाजपा सरकार

इस संबंध में आम आदमी पार्टी का बयान आ गया है। आप ने इस मामले में भाजपा सरकार पर कड़ा हमला बोला है। आम आदमी पार्टी ने भाजपा सरकार पर सवाल किया है कि जब यह राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चत नहीं कर पा रही है तो यह देशवासियों को कैसे सुरक्षा देगी। इसे सुरक्षा में भारी चूक बताते हुए आप ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से तत्काल इस्तीफा देने की मांग की है।

दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा के गेट के बाहर खालिस्तानी झंडा लगना राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर भाजपा सरकार की असफलता को दिखाता है।

भाजपा ने किया पलटवार

आम आदमी पार्टी के हमले पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा ने कहा है कि पंजाब में आप सरकार बनने के बाद वहां खालिस्तानी गतिविधियां बढ़ गई हैं। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी खालिस्तानी एजेंडा को बढ़ा रही है। हिमाचल में आप की गतिविधियां बढ़ने के साथ-साथ खालिस्तानी गतिविधियां भी बढ़ रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें