फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर लीक मामला: सीएम जयराम बोले- ऊंची पहुंच वालों को भी नहीं बख्शा जाएगा

Sat, 07 May 2022 10:19 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू/सैंज/बंजार

सार

बंजार में सीएम  जयराम ने कहा कि युवाओं के भविष्य देखते हुए ही सरकार ने परीक्षा रद्द करने का निर्णय किया है। इसी माह के अंत तक परीक्षा दोबारा करवाई जाएगी। मामले में आरोपी कितनी भी ऊंची पहुंच वाला क्यों न हो, उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
सीएम जयराम का बयान। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पुलिस कांस्टेबल और जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (जेओए) भर्ती की लिखित परीक्षा के पेपर लीक के आरोपी जमीन खोदकर भी निकाले जाएंगे। सेंट्रल रेंज मंडी के पुलिस उप महानिरीक्षक मधुसूदन की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित कर दिया है। शनिवार को बंजार में सीएम ने कहा कि युवाओं के भविष्य देखते हुए ही सरकार ने परीक्षा रद्द करने का निर्णय किया है। इसी माह के अंत तक परीक्षा दोबारा करवाई जाएगी। मामले में आरोपी कितनी भी ऊंची पहुंच वाला क्यों न हो, उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


प्रदेश में कभी नहीं रहा तीसरे विकल्प का महत्व : सीएम
वहीं हिमाचल में आम आदमी पार्टी के बढ़ते कुनबे को लेकर मुख्यमंत्री ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अब आम जनता को आप की सच्चाई का पता चल चुका है। पंजाब में अब क्या हो रहा है, इससे भी जनता रूबरू होने लगी है। कहा कि हिमाचल में तीसरे विकल्प का कभी भी महत्व नहीं रहा है। जिस तरह केजरीवाल हिमाचल आने का सपना देख रहे हैं, वह उनका सपना ही बनकर रह जाएगा। मुख्यमंत्री ने कुल्लू में डॉक्टरों की कमी को लेकर प्रदर्शन कर रही कांग्रेस को भी आड़े हाथ लिया है। कहा कि कांग्रेस सिर्फ धरने के लिए ही जानी जाती है। अब उनके पास कोई भी काम नहीं बचा है। 

अस्पतालों में रिक्त पद जल्द भरेेगी सरकार : जयराम
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कुल्लू समेत प्रदेश के अन्य अस्पतालों में जहां-जहां डॉक्टरों की कमी है, वहां चिकित्सकों के पद जल्द भरे जाएंगे। सरकार लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए काम कर रही है। कहा कि प्रदेश में साढ़े चार सालों में सबसे ज्यादा डॉक्टरों की नियुक्तियां हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब कांग्रेस को पानी पिलाने का वक्त : जयराम

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधे लोग पानी का बिल नहीं देते हैं, उन्हें जब इसका पता चला तो उन्होंने कहा कि तो उनसे भी क्यों लेते हैं। इसलिए सरकार ने बजट में ग्रामीण क्षेत्रों में सभी के लिए पानी मुफ्त कर दिया। अब कांग्रेस को पानी पिलाने का वक्त आ गया है। कहा कि कोरोना काल में वैक्सीन की दो डोज लगने के बाद कांग्रेस के हाथ पहले ही खड़े हो चुके हैं। रही कसर चुनावों में पूरी हो जाएगी। लक्ष्मी नारायण कला मंच में लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने सरकार के साढ़े चार साल की उपलब्धियां गिनाईं।

लोस उपचुनाव में बंजार से बढ़त न मिलने की पीड़ा भी सीएम की जुबां पर आ गई। ठेठ सराजी अंदाज में कहा ‘हयाला लागा लागदा। अर्थात चार वर्ष में रिकॉर्ड विकास कार्य करवाने के बाद भी कम वोट मिलने से घबराहट होती है। कहा कि प्रदेश की जनता ने जो मांगा, वह खुले दिल से दिया। घर के चूल्हे, पानी और बिजली तक की चिंता से जनता को मुक्त कर दिया। सराजी अंदाज में कहे इन शब्दों से पंडाल जयराम ठाकुर आगे बढ़ो के नारों से गूंज उठा।

महिलाओं ने भी मत हयालदे हेरे की आवाज आई। अर्थात घबराना मत, हम आपके साथ हैं। सीएम जयराम के गृह क्षत्र सराज की सीमा बंजार विस क्षेत्र से जुड़ी है। सराज और बंजार की भाषा, वेशभूषा और देव कारज एक जैसे हैं। सीएम भी बंजार विधानसभा क्षेत्र में सराजी भाषा में ही जनता से रूबरू होते रहे हैं। जयराम ने मंच से कहा कि हम जनता की चिंता करते हैं, अब जनता को भी कल्याणकारी सरकार को सता में बनाए रखने की चिंता करनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें