फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी रोहित मालपानी को डीजीपी डिस्क अवार्ड, इसलिए रहते हैं सुर्खियों में

Wed, 10 Oct 2018 12:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार नए प्रयासों और अपराधियों के खिलाफ सख्ती के कारण सुर्खियों में बने रहने वाले सिरमौर के पुलिस अधीक्षक रोहित मालपानी को डीजीपी सीताराम मरडी ने डीजीपी डिस्क से सम्मानित किया है।

विज्ञापन


डीजीपी की ओर से यह सम्मान मालपानी को जिन कार्यों के लिए दिया गया है, उनमें शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्ती से अभियान चलाना और बड़ी संख्या में लापरवाह चालकों के वाहन निलंबन की प्रक्रिया चलाना, धोखाधड़ी और चोरी के मामलों का खुलासा कर आरोपियों की दूसरे राज्यों तक से गिरफ्तारी करना, बड़ी संख्या में फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष रणनीति, साइबर अपराध की छानबीन के लिए मजबूत टीम बनाना शामिल हैं।

मरडी ने कहा कि सभी एसपी अगर मुख्यालय के आदेशों का सख्ती से पालन कराने के साथ साथ अपने प्रयासों से भी स्थानीय जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने का प्रयास करेंगे तो उन्हें आगे भी पुरस्कृत किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें