फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Naina Devi Temple: श्रद्धालु ने मां नयनादेवी के चरणों में चढ़ाया एक किलोग्राम सोने का हार

Fri, 26 Aug 2022 01:15 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)

सार

प्रदेश की विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नयनादेवी जी में एक श्रद्धालु ने एक किलोग्राम सोने का हार चढ़ाया है। पुजारी सचिन कुमार ने हार की विधिवत पूजा करवाई। बाद में हार मंदिर न्यास के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
मां नयनादेवी के चरणों में चढ़ाया एक किलोग्राम सोने का हार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नयनादेवी जी में एक श्रद्धालु ने एक किलोग्राम सोने का हार चढ़ाया है। पुजारी सचिन कुमार ने हार की विधिवत पूजा करवाई। बाद में हार मंदिर न्यास के हवाले कर दिया। हार चढ़ाने वाले श्रद्धालु ने कहा कि दान नाम बताकर या प्रसिद्धि पाने के लिए नहीं दिया जाता है।

विज्ञापन


दान गुप्त दान के रूप में दिया जाता है ताकि मां उसे स्वीकार करें और भविष्य में भी उनके और परिवार पर सुख-समृद्धि यूं ही उन पर बरसाती रहें। पुजारी सचिन ने बताया की हार की पूजा विधिवत करवाई गई। हार मां नयनादेवी के चरणों में अर्पित कर मंदिर न्यास को सौंप दिया है। यह श्रद्धालुओं के अटूट विश्वास और अटूट श्रद्धा थी जो उन्होंने अपनी मनोकामना पूरी होने के बाद माता के चरणों में अर्पित की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें