फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cantonments HP: हिमाचल की चार छावनियों को रक्षा मंत्रालय से मिले 3.90 करोड़ रुपये

Fri, 26 Aug 2022 10:45 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मपुर(सोलन)

सार

प्रदेश में कुल सात छावनियां हैं। मांग के अनुसार चार को ही अभी ग्रांट मिली है। बकलोह छावनी को 1.20 करोड, डलहौजी छावनी को एक करोड़, जतोग छावनी को एक करोड़ और डगशाई छावनी के लिए 70 लाख रुपये मिले हैं। 
विज्ञापन
छावनी परिषद कसौली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 देश की 44 छावनियों के लिए रक्षा मंत्रालय ने 177.80 करोड़ रुपये की विशेष ग्रांट जारी की है। इनमें हिमाचल प्रदेश की चार छावनियां भी शामिल हैं, जिन्हें 3.90 करोड़ रुपये मिले हैं। रक्षा मंत्रालय की संपदा शाखा ने छावनियों में नए प्रस्तावित कार्यों और अन्य रुके हुए विकास कार्यों के लिए यह राशि दी है। 

विज्ञापन


रक्षा मंत्रालय के एडिशनल डायरेक्टर जनरल ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। देश भर की 44 छावनियों में हिमाचल की सोलन जिले की डगशाई, शिमला की जतोग और चंबा की डलहौजी व बकलोह छावनी शामिल है। प्रदेश छावनी वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार सिंगला व उपाध्यक्ष मनीष शर्मा ने कहा कि इस ग्रांट से छावनी क्षेत्रों की सड़कों की हालत सुधरेगी। अन्य रुके हुए विकास कार्य भी हो सकेंगे।

विकास कार्य पूरा होने के बाद मिलेगा अगल फंड
रक्षा मंत्रालय ने अधिसूचना में स्पष्ट किया है कि अगली ग्रांट तभी जारी होगी, जब विकास कार्यों पर इस राशि के खत्म होने का प्रमाण पत्र संबंधित कमांड के जीओसी जारी करेंगे।
विज्ञापन


किसे कितनी ग्रांट मिली
प्रदेश में कुल सात छावनियां हैं। मांग के अनुसार चार को ही अभी ग्रांट मिली है। बकलोह छावनी को 1.20 करोड, डलहौजी छावनी को एक करोड़, जतोग छावनी को एक करोड़ और डगशाई छावनी के लिए 70 लाख रुपये मिले हैं। अन्य छावनियों को भी जल्द राशि जारी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें