फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन: काले झंडे लेकर प्रदर्शन करने पहुंचे स्वर्ण संगठन के कार्यकर्ता हिरासत में लिए

Fri, 06 May 2022 01:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन

सार

सवर्ण संगठनों के लोगों की वाकनाघाट में सब्जी मंडी के नजदीक मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने की योजना थी। पुलिस को इसका पता मुख्यमंत्री के आने से पहले ही लग गया।
विज्ञापन
हिरासत में लिए स्वर्ण संगठन के कार्यकर्ता। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के बाहरा विश्वविद्यालय में कार्यक्रम से पहले सड़क पर काले झंडे लेकर खड़े सवर्ण संगठनों के लोगों को कंडाघाट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ये लोग मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने के लिए पहुंचे थे। 19 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


अपनी मांगें न मानने से खफा देवभूमि सवर्ण और देवभूमि क्षत्रिय संगठन के लोग नेताओं का हर जगह विरोध करते आ रहे हैं। इन संगठनों के लोगों की वाकनाघाट में भी सब्जी मंडी के नजदीक मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने की योजना थी। पुलिस को इसका पता मुख्यमंत्री के आने से पहले ही लग गया।

मुख्यमंत्री का काफिला वाकनाघाट पहुंचने से पहले ही इन लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस की बस में कंडाघाट ले जाया गया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस की बस में भी जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने विरोध करने आए 19 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी संजय शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें