फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य महकमे के 100 अफसरों समेत नर्सों और कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति होगी रद्द

Wed, 18 Dec 2019 11:55 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

नेताओं से जुगाड़ लगाकर घर के पास प्रतिनियुक्ति पर सेवाएं दे रहे स्वास्थ्य महकमे के 100 से ज्यादा मेडिकल अफसरों, नर्सों और अन्य कर्मचारियों पर गाज गिरने वाली है। सरकार इन सभी की प्रतिनियुक्ति रद्द कर इन्हें तय स्थानों पर बुलाएगी। स्वास्थ्य सेवाएं निदेशक से प्रतिनियुक्ति पर गए कर्मचारियों की सूची एक सप्ताह के भीतर तलब कर ली गई है।        

विज्ञापन


प्रदेश सरकार को लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि अफसरों और कर्मचारियों की जहां तैनाती की गई है, वहां पर सेवाएं देने के बजाय प्रतिनियुक्ति पर घर के पास ड्यूटी दे रहे हैं। धर्मशाला में विधानसभा शीत सत्र के दौरान भी सरकार से ऐसी शिकायत की गई है। बताया गया कि अस्पतालों में नर्सों की भारी कमी है। पैरा मेडिकल स्टाफ भी कम है।

हर दो महीने बाद डॉक्टर, नर्स, पैरा मेडिकल स्टाफ के पद सृजित किए जा रहे हैं लेकिन कई कर्मचारी ऐसे हैं जो जुगाड़ कर घर के पास सेवाएं दे रहे हैं। कई नर्सें भी प्रतिनियुक्ति करवाकर घर के नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में डटी हैं। स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने बताया कि रिपोर्ट मांगी गई है। जुगाड़ लगाकर प्रतिनियुक्ति पर गए अफसरों, नर्सों और पैरा मेडिकल स्टाफ को निर्धारित स्टेशन पर बुलाया जाएगा। इन सबकी प्रतिनियुक्ति रद्द की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें