फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल के जश्न के बाद जमीन पर उतरेंगे 13,790 करोड़ के प्रोजेक्ट

Wed, 18 Dec 2019 11:41 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जयराम सरकार के दो साल पूरा होने के जश्न के बाद प्रदेश में 13,790 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट जमीन पर उतरेंगे। 27 दिसंबर को होने वाले जश्न के बाद इसी दिन राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ में समझौता ज्ञापनों की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी होगी। इसमें 250 से ज्यादा निवेशकों के पहुंचने की उम्मीद है। ग्लोबल इन्वेस्टर मीट के दौरान और उसके बाद अब तक हिमाचल सरकार ने देश-दुनिया के निवेशकों के साथ करीब 97 हजार करोड़ रुपये के एमओयू किए हैं।

विज्ञापन


जश्न और ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सचिवालय में समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने अफसरों को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह और अन्य अति विशिष्ट व्यक्तियों के आगमन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के निर्देश दिए। कहा कि इस दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रखी जाए, जिससे आम जनता को असुविधा का सामना न करना पड़े। सीएम ने दावा किया कि शिमला के रिज मैदान पर होने वाली रैली ऐतिहासिक होगी। 

जश्न के दौरान सम्मानित होंगे सरकारी योजनाओं के लाभार्थी 
वहीं, मुख्य सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी ने बताया कि 13,790 करोड़ के समझौता ज्ञापनों में निवेशकों को जमीन उपलब्ध हो गई है। अब वे अपना काम शुरू करने को तैयार हैं। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में इन्हीं निवेशकों को बुलाया जा रहा है। जयराम सरकार के दो साल पूरा होने के जश्न में प्रदेश और केंद्र सरकारों की विभिन्न योजनाओं के हजारों लाभार्थी भी शामिल होंगे। योजनाओं के लाभार्थियों को सरकार विशेष निमंत्रण देगी। इनमें से कई को रिज मैदान पर सम्मानित किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें