फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कला संकाय विभाग की खस्ता हालत पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
एसएफआई ने की सुविधाएं दिलाने की मांग
विज्ञापन

दीवारें दरकीं, पानी की कमी से परेशान हैं विद्यार्थी

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के कला संकाय में बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर सोमवार को एसएफआई ने प्रदर्शन किया।

छात्रों ने कहा कि भवन में कई जगह दीवारें दरक गई हैं, सफाई व्यवस्था का अभाव है, पानी की कमी है और डिजिटल सुविधाओं की भी कमी है। इन सभी समस्याओं को लेकर सोमवार को कला संकाय की एसएफआई समिति ने प्रदर्शन किया। भवन की लिफ्ट भी महीनों से बंद है जिससे दिव्यांग छात्रों और शिक्षकों को ऊपर जाने में परेशानी हो रही है। कई बार वरिष्ठ कर्मचारी भी इस वजह से ऊपरी मंजिलों में नहीं जा पाते। कई कमरों में बेंच और डेस्क टूटे हुए हैं, जिन पर बैठना मुश्किल है।
विज्ञापन

खिड़कियां और पंखे खराब हैं तथा कुछ कमरों में रोशनी नहीं है। स्मार्ट बोर्ड या अन्य आधुनिक साधन न होने से कक्षाओं में डिजिटल शिक्षण बिल्कुल नहीं हो पा रहा है। सफाई की स्थिति भी बेहद खराब है। शौचालयों में पानी की कमी और नियमित सफाई न होने से बदबू फैली रहती है। भवन की सभी मंजिलों पर लगे फिल्टर लंबे समय से खराब हैं, जिससे छात्रों को पीने के लिए सुरक्षित पानी नहीं मिल पा रहा। कई बार छात्रों को पानी बाहर से खरीदना पड़ता है। संकाय सचिव अमन और संकाय अध्यक्ष जनेश जस्ता ने कहा कि आज जब अधिकांश संकाय ऑनलाइन और स्मार्ट टीचिंग की ओर बढ़ रहे हैं और कला संकाय विभाग अभी भी पुराने तरीकों तक सीमित है। छात्रों का कहना है कि यह स्वास्थ्य के लिए खतरा बन चुका है। आंबेडकर भवन का जीर्णोद्धार अभी तक शुरू नहीं हो पाया है, जबकि कई कमरों की छतें और दीवारें खराब हालत में हैं। बहु-संकाय भवन का निर्माण वर्षों से अटका पड़ा है, जिसके कारण जगह की भारी कमी है और कई कक्षाओं में एक साथ अधिक छात्र बैठाने पड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें