फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्टर शेफ का ताज दिलाएगी लजीज खाने की थाली, प्रशासन करवाएगा प्रतियोगिता

Tue, 07 Sep 2021 05:00 AM IST
Krishan Singh उमेश कुमार शर्मा, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

प्रतियोगिता पहला चरण 13 से 15 सितंबर और दूसरा चरण 16 सितंबर को होगा। दोनों चरण खंड स्तर पर होंगे। इसके बाद 17 सितंबर को अंतिम चरण होगा। ये जिला स्तर पर होगा। प्रथम चरण में विभाग प्रत्येक परियोजनाओं से 15 से 20 महिलाओं के पकवान जांचेगा।
विज्ञापन
भोजन(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आपमें स्वादिष्ट भोजन बनाने का हुनर है तो तैयार हो जाइए। यह हुनर आपको सुर्खियों में ला सकता है। हमीरपुर जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग और प्रशासन महिलाओं के लिए व्यंजन प्रतियोगिता करवाने जा रहा है। तीन चरणों में प्रतियोगिता होगी। 10 सितंबर तक महिलाएं आवेदन कर सकेंगी। प्रतियोगिता पहला चरण 13 से 15 सितंबर और दूसरा चरण 16 सितंबर को होगा। दोनों चरण खंड स्तर पर होंगे। इसके बाद 17 सितंबर को अंतिम चरण होगा। ये जिला स्तर पर होगा। प्रथम चरण में विभाग प्रत्येक परियोजनाओं से 15 से 20 महिलाओं के पकवान जांचेगा। द्वितीय चरण में कुल 30 प्रतिभागी सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। फाइनल दस प्रतिभागियों में होगा। जिनमें से तीन महिलाएं जिला की मास्टर शेफ बनेंगी। प्रथम चरण के मुकाबले के लिए महिलाओं को अपने घर पर मनपसंद व्यंजन तैयार कर सीडीपीओ कार्यालय में लाना होगा।

विज्ञापन


विभाग 13 सितंबर को खंड सुजानपुर की महिलाओं की प्रतियोगिता सुबह 11 बजे, नादौन की प्रतियोगिता दोपहर दो बजे से करवाएगा। 14 सितंबर को खंड भोरंज की सुबह 11 बजे और टौणी देवी की दो बजे, 15 सितंबर को खंड बिझड़ी की सुबह 11 बजे और हमीरपुर खंड की प्रतियोगिता दो बजे होगी। प्रत्येक खंड से पांच-पांच महिलाओं का चयन द्वितीय चरण के लिए किया जाएगा। चयनित होने वाली 30 महिलाओं के बीच सेमीफाइनल मुकाबला आईएचएम झनियारी में होगा। फाइनल के लिए शीर्ष दस पर रही महिलाओं के बीच जिला के मास्टर शेफ के लिए मुकाबला होगा। मौके पर महिलाएं व्यंजन तैयार करेंगी। यहां से तीन विजेताएं चुनी जाएंगी और मास्टर शेफ बनेंगी। विजेताओं को प्रशस्ति दिए जाएंगे। 

आईएचएम हमीरपुर के विशेषज्ञ होंगे जज
प्रथम तीन स्थानों पर आने वाली महिलाओं का उपायुक्त हमीरपुर सम्मानित करेंगी। इच्छुक महिलाएं दस सितंबर तक जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय हमीरपुर में अपने आवेदन दे सकती हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी एचसी शर्मा ने कहा कि कुकिंग का शौक रखने वाली महिलाओं के लिए यह बेहतरीन मंच है। आईएचएम हमीरपुर से विशेषज्ञों की टीम इन व्यंजनों की गुणवत्ता, स्वाद और प्रदर्शन के आधार पर जांच करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें