फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: शिक्षकों के तबादलों से रोक हटाने, निदेशालयों के पुनर्गठन के लिए कैबिनेट मंजूरी को जाएगा प्रस्ताव

Wed, 29 Jan 2025 03:29 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश के स्कूलों में शैक्षणिक सत्र के बीच शिक्षकों के तबादलों पर लगाई गई रोक को कब से हटाया जाएगा, इसे लेकर बुधवार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक बुलाई गई है। 
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में शैक्षणिक सत्र के बीच शिक्षकों के तबादलों पर लगाई गई रोक को कब से हटाया जाएगा, इसे लेकर बुधवार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक बुलाई गई है। बैठक में शिक्षा निदेशालयों के पुनर्गठन और कम विद्यार्थियों की संख्या वाले स्कूल और कॉलेजों को मर्ज करने पर भी मंथन हुआ। प्रदेश के स्कूलों के लिए तय किए जाने वाले छुट्टियों के नए शेड्यूल को भी बैठक के दौरान चर्चा हुई। मुख्यमंत्री सुक्खू ने प्रदेश में तीन शिक्षा निदेशालय गठित करने की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीते दिनों धर्मशाला में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में भी इस मामले को लेकर शिक्षा सचिव की ओर से प्रस्तुति दी गई। इसी कड़ी में बुधवार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने विभागीय अधिकारियों के साथ इसकी चर्चा की। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि बुधवार को समीक्षा बैठक में विद्यार्थियों की कम संख्या वाले स्कूल और कॉलेजों को मर्ज करने, निदेशालयों के पुनर्गठन करने और शिक्षकों के तबादलों पर लगी रोक हटाने को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा की गई है। अब एक प्रस्ताव बनाकर मुख्यमंत्री व कैबिनेट की मंजूरी को भेजा जाएगा उसके बाद ही इस संदर्भ में अंतिम फैसला लिया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें