फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal CM: मल्लिकार्जुन खरगे से मिले सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू, महाकुंभ में हुई भगदड़ की घटना पर जताया दुख

Wed, 29 Jan 2025 03:24 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नई दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ शिष्टाचार भेंट की है। वहीं, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान हुई भगदड़ की घटना पर दुख व्यक्त किया है। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पुष्प गुच्छ भेंट करते हुए। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को नई दिल्ली में कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात कर सरकार और संगठन की गतिविधियों से अवगत कराया। इस दौरान हिमाचल में कांग्रेस की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने पार्टी के बड़े नेताओं की कार्यप्रणाली को लेकर फीडबैक दिया। मुख्यमंत्री सुक्खू इन दिनों दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए गए हुए हैं।

विज्ञापन


मंगलवार देर शाम को सीएम ने कालकाजी विस क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा के पक्ष में चुनावी जनसभा की। बुधवार को भी मुख्यमंत्री ने कई क्षेत्रों में चुनावी रैलियां की। दोपहर बाद खरगे से मुलाकात की। पार्टी सूत्रों के अनुसार इस दौरान प्रदेश में पार्टी के नए संगठन का किस प्रकार से गठन किया जाना है। कौन से नेता बड़ी जिम्मेवारियां संभालने के लिए सक्षम हैं। पूर्व पदाधिकारियों का कामकाज किस प्रकार से रहा। इसको लेकर मुख्यमंत्री ने अध्यक्ष को फीडबैक दिया। बता दें कि सात नवंबर 2024 को प्रदेश से लेकर जिला और ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारिणियां भंग हुईं थी।

दिल्ली चुनाव निपटते ही कार्यकारिणी का गठन होना है। पार्टी के सभी वरिष्ठ केंद्रीय नेता दिल्ली चुनाव में व्यस्त हैं। 8 फरवरी को परिणाम घोषित होंगे। ऐसे में इसके बाद ही नई कार्यकारिणी के गठन के लिए मंथन शुरू होगा। प्रदेश में नई कार्यकारिणी के गठन के लिए हाईकमान की ओर से दो सह प्रभारी और कई जिला पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए थे। सह प्रभारी और पर्यवेक्षक प्रदेश का बीते दिनों दौरा कर अधिकांश बड़े नेताओं सहित विधायकों और सक्रिय कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर चुके हैं। पार्टी प्रभारी राजीव शुक्ल के माध्यम से हाईकमान को इन्होंने अपनी रिपोर्ट भी सौंप दी है। अब संभावना है कि जल्द ही कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

महाकुंभ में हुई भगदड़ की घटना अत्यंत दुखद: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुम्भ के दौरान हुई भगदड़ की घटना पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से इस हादसे के कारण जान गंवाने वाली दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने तथा परिवारजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हादसे में चोटिल श्रद्धालुओं के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें