फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस सप्ताह तय होगा हिमाचल में कब से खुलेंगे स्कूल, शिक्षा विभाग ने तैयार किया प्रस्ताव

Mon, 05 Oct 2020 01:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

हिमाचल में 15 अक्तूबर के बाद स्कूल खुलेंगे या नहीं, इसको लेकर इस सप्ताह फैसला हो जाएगा। मंत्रिमंडल की मंजूरी के लिए शिक्षा विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। नौवीं से 12वीं कक्षाओं को पहले चरण से खोले जाने की योजना है। इसके अलावा सिर्फ बोर्ड कक्षाओं दसवीं और 12वीं के विद्यार्थियों को ही स्कूलों में अभी बुलाने का विकल्प सहित प्रस्ताव भी तैयार किया गया है। इसको लेकर अंतिम फैसला मंत्रिमंडल की बैठक में होगा। 

विज्ञापन


केंद्र सरकार ने अनलॉक-5 में स्कूलों को खोलने का फैसला लेने की जिम्मेवारी राज्य सरकारों पर डाल दी है। अभी प्रदेश में नौवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को अभिभावकों के सहमति पत्र पर शिक्षकों से गाइडेंस लेने के लिए स्कूलों में आने की मंजूरी दी गई है। संभावना है कि प्रदेश सरकार 15 अक्तूबर के बाद नौवीं से 12वीं कक्षाओं को नियमित तौर पर खोलने का फैसला ले सकती है। हालांकि, इसके तहत भी अभिभावकों के सहमति पत्र की शर्त को जोड़ने का भी विचार जारी है।

इसके अलावा पहली से आठवीं कक्षा वाले स्कूल अक्तूबर में भी बंद रखने का ही सरकार फैसला ले सकती है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि छोटे बच्चों को सरकार स्कूलों में बुलाने के फैसले में जल्दबाजी नहीं की जाएगी। उधर, सभी शिक्षकों और गैर शिक्षकों को 15 के बाद स्कूल-कॉलेजों में रोजाना बुलाने का फैसला सरकार लेने की तैयारी है। अभी पचास फीसदी स्टाफ ही एक दिन में बुलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें