फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के साथ कमरे में बंद हुआ, पर जिंदा नहीं निकल पाया

Sun, 11 Jan 2015 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश ऊना चिंतपूर्णी अस्पताल रोड स्थित एक निजी होटल के कमरे में ठहरे पंजाब के श्रद्धालु की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है।
विज्ञापन


होटल में दर्ज करवाए गए नाम पते के मुताबिक उसकी पहचान मनजिंद्र सिंह (41) निवासी गुरु नानकपुरा, फगवाड़ा पंजाब के रूप में की गई है। हालांकि, उसके पास कोई पहचान पत्र नहीं बरामद हुआ है।

उसके साथ एक महिला भी होटल के इसी कमरे में ठहरी थी। लेकिन वह शनिवार सुबह ही फरार हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि, व्यक्ति की सही पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे उक्त व्यक्ति होटल में एक महिला के साथ आया और कमरा किराए पर लिया। शनिवार सुबह ही व्यक्ति के साथ ठहरी महिला तेजी से होटल से बाहर निकल गई।
Trending Videos
विज्ञापन

महिला फरार, पहचान का दस्तावेज भी नहीं मिला

काफी देर तक कमरे का दरवाजा न खुलता देख होटल स्टाफ ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर आई पुलिस ने कमरे का दरवाजा खोला तो उक्त व्यक्ति अंदर मृत पड़ा था। कमरे में से व्यक्ति का बैग, कपड़े, शराब की बोतल, चिंतपूर्णी अस्पताल की पर्ची, गैस और पेट दर्द की दवाएं भी बरामद की गई हैं।

लेकिन, पहचान से संबंधित कोई भी दस्तावेज नहीं मिल पाया है। होटल रजिस्टर पर व्यक्ति का नाम मनजिंद्र सिंह निवासी गुरुनानकपुरा फगवाड़ा लिखा है।

उधर डीएसपी अंब जितेंद्र चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस ने धारा 174 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। होटल रिसेप्शन पर लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग खंगाली जा रही है।

होटल रजिस्टर में दर्ज करवाए मोबाइल नंबर पर संपर्क साधने पर उक्त नंबर तलवाड़ा के पास गांव स्याल का निकला है। लेकिन फोन उठाने वाले व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उक्त फोन नंबर उसका है और वह उक्त व्यक्तिको नहीं जानता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें