फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीयू अस्पताल में बनेगा मॉडर्न ऑपरेशन थिएटर

विज्ञापन
डीडीयू अस्पताल - फोटो : SHIMLA CITY
विज्ञापन
शिमला। दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल (डीडीयू) में मरीजों की सुविधा के लिए मॉडर्न ऑपरेशन थियेटर तैयार किया जाएगा। नए साल पर डीडीयू प्रबंधन इसे तैयार कर देगा। अस्पताल प्रबंधन ने लोक निर्माण विभाग को इसके तैयार करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक करीब दो करोड़ रुपये से ये मॉडर्न ऑपरेशन थियेटर तैयार होगा। मंगलवार से डीडीयू के नए भवन में इसे बनाने का काम शुरू हो जाएगा। डीडीयू अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रविन्द्र मोकटा ने इस बात की पुष्टि की है। अस्पताल में पहली दफा ऐसा ऑपरेशन थियेटर तैयार हो रहा है। आईजीएमसी की सीटीवीएस विभाग की तरह ये ऑपरेशन थियेटर काफी आधुनिक होगा। इसमें हवा अंदर तथा बाहर जाने के लिए विशेष उपकरण लगे होंगे।
इसके अलावा दो आधुनिक ऑपरेशन थियेटर टेबल भी लगे होंगे। इन्हें ऑपरेशन के दौरान चिकित्सक आसानी से खुद इधर से उधर व ऊपर-नीचे कर सकेंगे। डीडीयू प्रबंधन का कहना है कि 31 मार्च तक यह ऑपरेशन थियेटर बनकर तैयार हो जाएगा, जिससे मरीजों को बेहतर व आधुनिक सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें