फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Crime: डीसी कुल्लू का ऑफिशियल फेसबुक पेज हैक, पोस्ट किए अश्लील वीडियो

Mon, 22 May 2023 06:49 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

सार

सोमवार सुबह करीब 9:00 बजे हैकर ने अश्लील वीडियो पोस्ट कर दिया। इसके बाद एक के बाद एक लगातार पांच अश्लील वीडियो पोस्ट किए। 
विज्ञापन
डीसी कुल्लू ऑफिशियल फेसबुक पेज। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हैकरों ने डीसी कुल्लू के ऑफिशियल फेसबुक पेज को हैक कर दिया है। डीसी कुल्लू के पेज पर हैकरों ने अश्लील वीडियो पोस्ट कर दिए हैं। डीसी कुल्लू के ऑफिशियल पेज पर प्रशासन की ओर से चलाए जाने वाले कार्यक्रमों व अन्य जानकारियां लोगों को मिलती हैं। पेज में 10,000 से अधिक फॉलोवर्स हैं।

विज्ञापन


सोमवार सुबह करीब 9:00 बजे हैकर ने अश्लील वीडियो पोस्ट कर दिया। इसके बाद एक के बाद एक लगातार पांच अश्लील वीडियो पोस्ट किए। जैसे ही फॉलोवर्स ने डीसी कुल्लू के पेज पर अश्लील वीडियो देखे तो लोगों ने कमेंट करना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर डीसी कुल्लू का ऑफिशियल पेज हैक होने की खबर आग की तरह फैल गई।

हालांकि, कई लोगों को डीसी कुल्लू के पेज पर नजर आने वाले वीडियो की हकीकत समझ नहीं आ रही थी। फेसबुक यूजर ने कई तरह के कमेंट भी किए। सोशल मीडिया पर अब चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। हालांकि, मामले की गंभीरता को समझते हुए प्रशासन की ओर से तुरंत प्रतिक्रिया आई।
विज्ञापन


गौर रहे कि इससे पहले भी फेसबुक पेज को हैकरों की ओर से हैक किए जाने के मामले सामने आए हैं। जिस तरह से साइबर क्राइम बढ़ रहा है, यह आने वाले समय में सबके लिए चिंता का विषय है।

उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कहा कि डीसी कुल्लू के ऑफिशियल फेसबुक पेज को किसी ने क्लोन वर्जन तैयार कर हैक किया है। इस नाम से अनाधिकृत रूप से फेक आईडी बनाई गई है तथा आपत्तिजनक कंटेंट अपलोड किया जा रहा है। फिलहाल, इस पेज को ब्लॉक किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें