फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPU Shimla: बीटेक के पांच कोर्सों में प्रवेश के लिए 31 मई तक करें आवेदन

Mon, 22 May 2023 06:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश भर के विद्यार्थी जो इन कोर्स के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षाओं के लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं, वह बढ़ाई गई तिथि के बाद अब 31 मई तक एडमिशन पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग संस्थान यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (यूआईटी) में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए पांचों बीटेक कोर्स बीटेक आईटी, ईसीई, सीई, ईई, सीईसी में प्रवेश लेने के लिए विवि ने ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि को 31 मई तक बढ़ा दिया है। 20 मई तक पूर्व में निर्धारित की गई अंतिम तिथि को बढ़ाने के लिए कुलपति से मिली मंजूरी के बाद आवेदन करने के लिए फिर से 31 मई तक पोर्टल खोल दिया गया है।

विज्ञापन


प्रदेश भर के विद्यार्थी जो इन कोर्स के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षाओं के लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं, वह बढ़ाई गई तिथि के बाद अब 31 मई तक एडमिशन पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। सीबीएसई, एचपी बोर्ड और आईएसई के नतीजे घोषित हो जाने के बाद विद्यार्थी इन कोर्स के लिए परिणाम आने के बाद आवेदन कर सकेंगे।

यूआईटी के निदेशक प्रो. पीएल शर्मा ने कहा कि आवेदन की समय सीमा बढ़ाने से विद्यार्थी इन कोर्स की 11 जून को होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि इन पांचों कोर्स में 60 सीट प्रति कोर्स भरी जाती हैं। कुल तीन सौ सीटों के अलावा हर कोर्स में बारह सीटें ओवर एंड एबव भरी जाती हैं।
विज्ञापन


सभी आरक्षित और अनारक्षित सीटों पर प्रवेश लेने के लिए सभी को प्रवेश परीक्षा देना अनिवार्य होता है। उन्होंने बताया कि कुल मिलाकर संस्थान में बीटेक कोर्स में 360 सीटें भरी जाती हैं। इसमें हर कोर्स में दो मेरिटोरियस, तीन ईडब्लूएस आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग एक दिव्यांग श्रेणी के छात्रों, इसके अलावा यूनिवर्सिटी कर्मचारियों के बच्चों और सिंगल गर्ल्स चाइल्ड के अलावा जेएंड के माइग्रेंट के लिए भी सीटें आरक्षित होती हैं। प्रो. शर्मा ने बताया कि 11 जून को इन कोर्स की प्रवेश परीक्षा किए जाने के बाद एक सप्ताह में उसका परिणाम घोषित कर, जुलाई अंत तक काउंसलिंग सहित प्रवेश की प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें