फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीयू में सफेद कुर्ता और हिमाचली टोपी पहन मेधावियों ने लिए मेडल-डिग्री, चमके चेहरे

Fri, 20 Sep 2019 08:01 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला,धर्मशाला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के त्रिगर्त सभागार में शुक्रवार को केंद्रीय विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षांत समारोह में मेधावियों ने हिमाचली टोपी पहनकर मेडल और डिग्रियां हासिल कीं।

विज्ञापन


विवि के विद्यार्थियों ने पहली बार गाउन की बजाय छात्राओं ने सफेद कुर्ता और हिमाचली टोपी, जबकि छात्रों ने सफेद कुर्ता और हिमाचली टोपी पहनकर डिग्री हासिल की। पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

शांता कुमार ने 21 पीएचडी, स्नातकोत्तर के 2016-18 बैच के 15, 2015-17 बैच के 17 और स्नात्तक के 2015-18 बैच के एक विद्यार्थी को गोल्ड मेडल और डिग्री से सम्मानित किया। शुक्रवार को दीक्षांत समारोह में विभिन्न विभागों के 470 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं।
विज्ञापन


इस मौके पर विवि के कुलाधिपति प्रो हरमोहिंद्र सिंह बेदी, कुलपति डॉ कुलदीप चंद अग्निहोत्री, हिमाचल प्रदेश तकनीकी विवि के कुलपति एसपी बंसल, केंद्रीय विवि के उप-कुलपति एचआर शर्मा, कुल सचिव डॉ. संजीव शर्मा मौजूद रहे। 

2015-17 बैच के इन विद्यार्थियों को मिला मेडल

- फोटो : अमर उजाला
बीएससी ऑनर्स 2015-18 बैच के अतुल पठानिया, 2015-17 बैच एमबीए की साहिल नेगी, एमएससी इन्वायरमेंट साइंस प्रियंका, एमए एजूकेशन पूजा शर्मा, एमए अंग्रेजी गुंजन छेत्री, एमए हिंदी प्रसानो देवी, एमए संस्कृत मनिका चौधरी, एमए जर्नलिज्म रिशिका शर्मा, एमए न्यू मीडिया कम्यूनिकेशन अजोय कुमार बेनर्जी, एमएससी कंप्यूटेशनल बायोलॉजी वंदना कुमारी, एमएससी मेथेमेटिक्स अक्षय कुमार, एमएसएसी आईटी नेहा राणा, मास्टर ऑफ लाईब्रेरी साइंस अनिल कुमार, एमएससी फिजिक्स मोनाल केशव, एमए अर्थशास्त्र राकेश कुमार, मास्टर ऑफ सोशल वर्क सिलविया पराशर, एमए सोशलॉजी चांदनी, एमबीए टूअर एडं ट्रेवल में नंदिनी को गोल्ड मेडल मिला।
विज्ञापन

सत्र 2016-18 के इन विद्यार्थियों को मिला मेडल

- फोटो : अमर उजाला
एमबीए नीताली, एमएससी इन्वायरमेंट साइंस नेहा नागपाल, एमए अंग्रेजी ज्योति कुमारी, एमए हिंदी पलवी शर्मा, एमए संस्कृत अभिषेक कुमार, एमए जर्नलिज्म यस्सर अयाज, एमए न्यू मीडिया कम्यूनिकेशन काजल परमार, एमएसी कंप्यूटेशनल बायोलॉजी स्वेता देवी, एमएससी आईटी रागिनी मल्होत्रा, मास्टर ऑफ लाइब्रेरी साइंस विवेक गुलेरिया, एमएससी फिजिक्स अंकित आनंद, एमए अर्थशास्त्र कृतिका कपूर, मास्टर ऑफ सोशल वर्क अब्बू खुरम बिन खुर्शीद, एमए सोशियोलॉजी मधु बाला और एमबीए टूअर एडं ट्रेवलस मोनिका देवी को मेडल दिया गया।

इन्हें मिली पीएचडी की उपाधि
स्वाति सिंह, दीपक जयसवाल, सुनील कुमार, नितिश अरोड़ा, इंदू कुमारी, वीरबाला शर्मा, पवन कुमार, वंदना शारदा, धारा हंस, आशीष कुमार, रवि कुमार, पूनम देवी, ओमकार सिंह, अंकिता शर्मा, अनिल शर्मा, अजय कुमार, सुशील कुमार, अरची भाटिया, विक्रांत कौशल, राजीव कुमार, मयंगलंबम बिमोलचंद्रा सिंह को पीएचडी की उपाधि दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें