फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

cryptocurrency fraud case: हिमाचल के अलावा पंजाब को भी मुख्य आरोपी सुभाष की तलाश

Wed, 11 Oct 2023 08:39 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
क्रिप्टो करेंसी(सांकेतिक) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

क्रिप्टो करेंसी के नाम पर ठगी मामले में हिमाचल के अलावा पंजाब पुलिस को भी मुख्य आरोपी सुभाष की तलाश है। हिमाचल में सुखदेव और हेमराज की गिरफ्तारी के बाद सुभाष पुलिस की पकड़ से बाहर है। बताया जा रहा है कि यह आरोपी भारत छोड़कर दुबई भाग गया है। अब दोनों राज्यों की पुलिस ने मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए विदेश मंत्रालय से संपर्क करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अब तक की जांच में पाया गया है कि पंजाब और हिमाचल में इन आरोपियों ने हजारों लोगों को ठगा है।

विज्ञापन


पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने बताया कि क्रिप्टो करेंसी मामले की जांच जारी है। आरोपियों की संपत्तियों की जांच चल रही है। इनके खाते खंगाले जा रहे हैं। इसके अलावा अन्य संदिग्ध आरोपियों की पहचान की जा रही है। उधर, गिरफ्तार हेमराज व सुखदेव को 12 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। 21 अक्तूबर को फिर इन्हें न्यायालय में पेश किया जाना है। वहीं, पंजाब पुलिस ने भी तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरोह के सदस्यों से मोबाइल फोन, लैपटॉप, बैंक खातों की चेक बुक आदि बरामद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें