फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला शिक्षक ने प्रधानाचार्य पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, मामला दर्ज

Fri, 02 Aug 2019 09:06 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठियोग (रामपुर बुशहर)
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना ठियोग क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल की महिला शिक्षक ने प्रधानाचार्या पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार महिला टीचर ने शिकायत में आरोप लगाया है कि विद्यालय का प्रधानाचार्य पिछले एक साल से उसके साथ अश्लील हरकतें करता आ रहा था। जब उसकी हरकतें बंद नहीं हुईं तो उसने पुलिस में शिकायत दी है।

डीएसपी कुलविंद्र सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर पुलिस ने धारा 354 और 506 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। साथ ही महिला के बयान ठियोग अदालत में भी दर्ज करवा दिए हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें