फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबई से लौटी महिला ने तोड़ा क्वारंटीन नियम, पुलिस ने दर्ज किया केस

Tue, 31 Mar 2020 07:17 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल के सोलन में पुलिस ने दुबई से लौटी एक महिला के खिलाफ होम क्वारंटीन नियम तोड़ने पर मामला दर्ज किया है। यह मामला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजन उप्पल की शिकायत के आधार पर दर्ज हुआ है। डॉ. राजन उप्पल ने पुलिस को मेल के माध्यम से जानकारी दी है कि सरिता सिकारी निवासी शूलिनी एन्कलेव शिल्ली रोड सोलन 11 मार्च को दुबई से वापस आई थी।

विज्ञापन


जिसे स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना महामारी के फैलने के अंदेशा होने पर सात अप्रैल तक तक घर में क्वारंटीन का परामर्श दिया था। महिला चिकित्सा अधिकारी के परामर्श की पालना नहीं कर रही है। इस संदर्भ में थाना सोलन में मामला दर्ज किया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें