फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए महिला को घर से निकाला

Mon, 01 Dec 2014 10:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो,नेरचौक (मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस थाना बल्ह के तहत के एक महिला को दहेज न लाने पर उसकी सास और ननदोई ने उसे घर से बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन


करीब डेढ़ वर्ष तक आरोपी सास व ननद पीड़ित महिला को दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते रहे।

इस दौरान आरोपी सास ने बहू के साथ आए बेड और सोफा सेट को भी बदलवाया। पीड़ित महिला का आरोप है कि उसको घर से बाहर निकाल कर पति ने दूसरी शादी रचा ली है। महिला की शिकायत पर बल्ह पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक पीड़ित महिला संतोष कुमार (21) की शादी लोहारा निवासी के साथ मार्च 2013 में हुई थी। शादी के कुछ ही दिनों बाद उसका पति नौकरी के कारण विदेश चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सास व ननद ने उसे दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया और उसे एक दिन घर से बाहर निकाल दिया।

महिला का आरोप है कि उसके जाने के बाद पता नहीं कब उसका पति विदेश से लौटा और उसने दूसरी शादी रचाई। इधर, इस संबंध में बल्ह पुलिस थाना प्रभारी चेत सिंह भंगालिया ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। छानबीन जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें