फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सट्टेबाजी के लिए ये सब हो गए खून के प्यासे

Tue, 05 Aug 2014 04:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
नालागढ़ में जंगलराज है। यहां प्रतिबंध के बावजूद सट्टेबाजी का बोलबाला है और पुलिस का कोई खौफ नहीं। रविवार देर रात सट्टे और इसे खेलने के स्थान को लेकर स्टोरिये (खाइवाल) आपस में भिड़ गए।
विज्ञापन


दो गुटों की हुई इस मारपीट में दो लोगों को गंभीर चोटें आई, जिन्हें नालागढ़ अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआई रेफर किया गया, जिनकी हालत गंभीर बनी है।

इस संबंध में डीएसपी नालागढ़ खजाना राम ने कहा कि पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज कर घायलों के मेडिकल करवा आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ऐसे मामलों में सख्ती से निपटेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन

क्रास एफआईआर दर्ज

इस संबंध में पुलिस के अनुसार अश्वनी कुमार निवासी वार्ड 3 नालागढ़ ने पुलिस में दर्ज तहरीर में बताया कि पवन कुमार, श्याम लाल, जिल्लू और बिल्लू आदि ने उसके व उसके साथियों के साथ मारपीट की, जिससे वह सभी घायल हुए।

इसमें उसे और उसके साथी सतपाल कांबली को अधिक चोटें आईं और वह पीजीआई तक पहुंच गए। मारपीट सट्टे के स्थान को लेकर हुई। पुलिस ने अश्वनी के बयान पर भादसं 324, 506 और 34 के तहत मुकदमा कायम किया है।

वहीं इसी मामले में दूसरे पक्ष ने क्रॉस रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए पवन कुमार निवासी गांव उपरली रेडू़, डाकखाना मित्तियां ने बताया कि अश्वनी, सतपाल कांबली, बंती, जोशी और अन्य लोगों ने उसके व उसके साथियोंके साथ मारपीट की, जिससे उन्हें चोटेें आई हैं। पुलिस ने पवन कुमार के बयान पर भादसं 147, 148, 149, 325, 451, 506 और 504 के तहत मुकदमा कायम करके जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें