जेल की सलाखों में कैद कानपुर के करोड़पति कारोबारी पीयूष श्यामदसानी को सजा दिलाने के लिए समाज ने कमर कस ली है। उसे कड़ी सजा दिलाने के लिए लोगों ने अब सोशल मीडिया का सहारा लिया है और फेसबुक पर ‘जस्टिस फार ज्योति’ नाम से ‘कम्युनिटी पेज’ बनाया है।
एक दिन पहले ज्योति को इंसाफ दिलाए जाने के लिए बनाए गए ‘कम्युनिटी पेज’ से आज सुबह तक करीब 5850 लोग जुड़ चुके थे और यह संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। इस कम्युनिटी पेज से जुडऩे वाली अधिकतर महिलाओं के मन में पीयूष के प्रति भारी गुस्सा है।
इस पेज पर दिखी अभिव्यक्ति के अनुसार ज्योति हत्याकांड पर केवल महिलाएं ही नाराज नहीं है बल्कि पुरूषों में भी पीयूष के प्रति भारी आक्रोश है। जस्टिस फार ज्योति नामक इस पेज से लोग निरंतर जुड़ते जा रहे हैं।