किसान क्रेडिट कार्ड और कर्ज माफी के मामलों में घपला कर ब्रांच मैनेजर ने 50 लाख से ज्यादा का घोटाला कर डाला। मैनेजर को अब 2 साल की सजा मिली है। मामला ज्यादा पुराना नहीं है। मैनेजर को पहले बर्खास्त भी किया गया। यह मामला शिमला का है।
यहां यूको बैंक की नेरवा ब्रांच के बर्खास्त इस मैनेजर सुभाष चंद्र नेगी पर घोटाले के आरोप साबित होने के बाद सीबीआई की अदालत ने उन्हें दो साल की कैद और 14 हजार रुपये जुर्माना भरने की सजा सुनाई है। इस मामले में सीबीआई की ओर से 65 गवाह पेश किए गए।
तफ्तीश में 50 लाख से ज्यादा का घोटाला पाया गया। हालांकि बैंक प्रबंधन की ओर से दी गई शिकायत में घोटाले की रकम एक करोड़ से अधिक बताई गई थी। जांच पूरी होने के बाद सीबीआई ने चार्जशीट दाखिल की। सभी तथ्यों को देखने के बाद पीआर पहाड़िया की अदालत ने यह सजा सुनाई।