फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर के राशन में गडबड़ी पर दो कर्मचारी सस्पेंड

Sat, 14 Nov 2015 11:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़सर(हमीरपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध न्यास दो कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज कराया गया है। न्यास ने इनमें से एक कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया है। दियोटसिद्ध न्यास आयुक्त एवं उपायुक्त हमीरपुर के आदेश पर मंदिर न्यास के अध्यक्ष एवं एसडीएम बड़सर ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास द्वारा करवाए जा रहे ऑडिट में पता चला कि न्यास के संबंधित कर्मचारी ने राशन की रसीदें काट दी हैं लेकिन इसकी राशि जमा नहीं करवाई है। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में न्यास के ऑडिट के समय राशन में गड़बड़झाला सामने आया है। यह मामला वर्ष 2013-14 का है । मंदिर न्यास के कर्मचारी ने राशन की रसीदें काटी गई हैं तथा इसी राशि न्यास के पास जमा नहीं की। न्यास में राशन चोरी होने का मामला पहले भी उजागर हो चुका है।

अब रसीदों की राशि जमा करने गलती पकड़ी गई है। मंदिर न्यास इस सारे मामले की जांच करने जुट गया है। उपायुक्त हमीरपुर ने इस सारे मामले पर कड़ा संज्ञान लिया है। उपायुक्त के आदेश पर एसडीएम बड़सर ने शुक्रवार देर शाम दो कर्मचारियों राज कुमार तथा प्रताप के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया है। इनमें से एक कर्मचारी राज कुमार को सस्पेंड कर दिया है जबकि प्रताप सेवानिवृत्त हो चुका है।
विज्ञापन


अमर उजाला ने राशन में गड़बड़ी मामले को गंभीरता से उठाया था। एसडीएम बड़सर अक्षय सूद ने बताया कि उपायुक्त के आदेश पर दो कर्मचारियों राज कुमार तथा प्रताप के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करवा दी है। इनमें एक कर्मचारी राज कुमार को सस्पेंड कर दिया है जबकि प्रताप रिटायर्ड हो चुका है। न्यास के ऑडिट जांच में राशन रिकार्ड में गड़बड़ी पाई गई है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें