फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी साहब! मेरा पति मेरे साथ रेप करना चाहता है

Sat, 14 Nov 2015 10:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
पति के खिलाफ रेप का मामला दर्ज करने की मांग को लेकर एक महिला पूरे दिन एसएसपी दफ्तर के बाहर धरने पर बैठी रही। शाम को वह कोठी के बाहर पहुंच गई और फिर धरने पर बैठने लगी।
विज्ञापन


कोठी के बाहर तैनात पुलिसकर्मियों ने तुरंत एसएसपी को इस बारे में जानकारी दी। इसके बाद पुलिसकर्मी ने महिला से कहा कि एसएसपी ने आश्वासन दिया है कि सोमवार को उसकी शिकायत पर कार्रवाई कर दी जाएगी।

जानकारी के मुताबिक सेक्टर-78 निवासी पीड़िता ने बताया कि वह जालंधर में एक बैंक में नौकरी करती थी। जहां उनकी मुलाकात सौरव नामक व्यक्ति से हुई। इसके बाद उन्होंने उसके साथ 25 अक्तूबर 2013 को कोर्ट मैरिज कर ली। शादी के बाद सौरव को उनकी नौकरी पसंद नहीं आई तो उन्होंने छोड़ दिया।
विज्ञापन


शादी के बाद सौरव की नियुक्ति इंडियन डिफेंस अलाइव सर्विसेज में ऊंचे पद पर हो गई। इसके बाद वह मोहाली आ गया और सेक्टर-78 में रहने लगा। सौरव ने उनके साथ धोखाधड़ी करते हुए जालंधर में फर्जी पते पर उनके नाम तलाक का समन भिजवा दिया और कोर्ट से उसे तलाक मिल गया।

पीड़िता ने बताया कि उनका सौरव के साथ नौ अप्रैल को तलाक हुआ, जिसके बारे में उनको पता नहीं था। पीड़िता के अनुसार उन्हें अगस्त में इस बात की जानकारी मिली। यह जानते ही वह हैरान रह गईं।

उन्होंने बताया कि नौ अप्रैल को कोर्ट की ओर से तलाक होने के बावजूद वह उसके साथ कई माह तक साथ रहा। उसने पति पर रेप का आरोप लगाते हुए बताया कि अगर उसका तलाक अप्रैल में हो गया तो वह अप्रैल के बाद भी उनके साथ रहता रहा। पीड़िता ने बताया कि सौरव ने ऐसा कर उनके साथ धोखाधड़ी की है।

महिला ने बताया कि अगस्त में अपने पति के खिलाफ पुलिस को धोखाधड़ी और रेप की शिकायत दी थी, जिस पर पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं वुमन सेल भी उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। इसी मांग को लेकर एसएसपी के दफ्तर पर धरना देना पड़ा।

धरने के बाद पीड़िता एसएसपी के घर फेज-3ए में शाम को पहुंच गईं, जहां पुलिसकर्मी द्वारा एसएसपी की ओर से दिए गए आश्वासन को बताए जाने के बाद उसने अपना धरना खत्म किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें