लौटते समय उन्होंने एटीएम में संदिग्ध गतिविधियों को देखा। माजरा बाजार में एसबीआई के एटीएम केबिन में अखबार लगाकर दो लोग तोड़फोड़ कर रहे थे। संदेह होने पर वह तुरंत माजरा पुलिस और ग्रामीणों को मौके पर लेकर पहुंचे।
भीतर देखा तो दो शातिर एटीएम उखाड़ने में व्यस्त थे। मौके पर प्लास, पेचकस, चाकू और अन्य सामान सहित वारदात को अंजाम दिया जा रहा था। शातिरों के ये सारे औजार माजरा पुलिस टीम ने कब्जे में ले लिए हैं।
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। गौरतलब है कि मई में भी माजरा में एक एटीएम तोड़कर कैश उड़ाने के प्रयास हो चुके हैं। डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने बताया कि एटीएम में छेड़छाड़ और लूट का प्रयास
करने वाले हरियाणा के लाडवा निवासी सौरभ (28) और अमित कुमार (30) को गिरफ्तार किया गया है। मौके से जांच टीम ने पेचकस, प्लास और अन्य सामान बरामद किया है। दोनों आरोपी नशेड़ी हैं।