इस घटनाक्रम को बेड नंबर 24 के सामने लेटे बेड नंबर 27 के मरीज दीपचंद शर्मा ने देखा। वाक्या इतनी जल्दी हुआ कि शोर मचाने के अलावा वह कुछ नहीं कर पाया। शोर मचते ही मरीज और तीमारदार उठ गए।
रामचंद के साथ उसकी बहू व बेटी थी। रामचंद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि रामचंद ने खिड़की से कूदकर अपनी जान क्यों दी। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक मरीज ईमानदार था।
अस्पताल में दूसरे मरीजों के साथ कम बात करता था। घटना के बाद मेडिकल वार्ड के अन्य मरीज सदमे में हैं। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि धारा 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई गई है।
पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केएस मल्होत्रा का कहना है कि कई बार लंबी बीमारी होने के कारण मरीज तनाव में ऐसा कदम उठा लेते हैं।