फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला में ऐसे पहुंच रही नशे की खेप, चिट्टे के साथ तीन युवक गिरफ्तार

Wed, 19 Dec 2018 07:11 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने एक चालक समेत तीन लोगों को 67.45 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान ऋषु वहक (26) तहसील कुमारसेन और नवीन वर्मा (24) ठियोग निवासी के तौर पर हुई है। पुलिस थाना बालूगंज में मामला दर्जकर युवकों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


इनमें एक युवक को पुलिस ने सितंबर माह में भी चिट्टे के साथ पकड़ा था। पुलिस के मुताबिक बुधवार सुबह करीब ढाई बजे बजे शोघी बैरियर के पास पुलिस की टीम गाड़ियों की जांच कर रही थी।

इसी बीच एक कार सोलन से शिमला की तरफ से आई। इसमें दो युवक सवार थे। पुलिस ने दोनों युवकों को तलाशी के लिए रोका। पुलिस ने गाड़ी के गेयर लिवर के साथ एक काले रंग का बैग रखा था।
विज्ञापन


पुलिस ने बैग को खोल कर देखा तो उसके अंदर पालीथिन की एक गेंदनुमा पोटली पाई गई। तलाशी में इसमें से 59.59 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने युवकों से बरामद की गई नशे के पदार्थ को कब्जे में लिया। 

विज्ञापन

नशे के सौदागरों का लगाएंगे पता : डीएसपी

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह चंडीगढ़ से शिमला की तरफ आ रहे थे। इसमें एक युवक खेतीबाड़ी करता है जबकि दूसरा छात्र बारहवीं की पढ़ाई करने के बाद बेरोजगार है। पूछताछ में नवीन ने बताया कि वह दिल्ली से एक नाइजीरियन से चिट्टे खेप लाया है।

यहां पर वह नशेड़ियों को चिट्टा सप्लाई करता था। पुलिस ने आरोपियों से की पूछताछ के आधार पर चिट्टा तस्कर गिरोह को पकड़ने के लिए कवायद शुरू कर दी है। दूसरे मामले में समरहिल निवासी राहुल (24) को चिट्टे के साथ पकड़ा है।

मंगलवार दोपहर न्यू शिमला पुलिस एनएच-05 पर नाका लगा रखा था। इसी बीच आईएसबीटी से खलीनी की ओर आ रही एक गाड़ी को तलाशी के लिए रोका गया। तलाशी में गाड़ी से 7.86 ग्राम चिट्टे के साथ चालक को गिरफ्तार किया।

डीएसपी पुलिस हेडक्वार्टर प्रमोद शुक्ला ने कहा इन आरोपियों से नशे के सौदागरों का पता किया जाएगा। पुलिस पता लगा रही है कि युवकों ने नशे की सामग्री कहां से खरीदी थी। कहा कि नशे का धंधा करने वालों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें