फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर निगलकर नाबालिग ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला के थाना ठियोग में युवती के जहर निगलने से जान देने का मामला सामने आया है। शिमला के तारादेवी के पास रहने वाली सोलह साल की नाबालिग लड़की को पिछले दिनों मशोबरा का रहने वाला युवक नरेश कुमार भगा ले गया था। इसके बाद नरेश कुमार पिछले दिनों ठियोग केल्वी में अपने जीजा रमेश कुमार के घर पर इसे लेकर आया।
विज्ञापन


बुधवार को नरेश अपने जीजा के साथ कहीं काम पर निकल गया। घर पर दोपहर में घर लौटने पर पता चला कि युवती ने जहर निगल लिया। वहां से इसे लेकर वह शिमला के आईजीएमसी आ रहे थे कि रास्ते में ही युवती ने दम तोड़ दिया। इसके बाद उसे लेकर वह मशोबरा के चैड़ी नरेश के घर पर आ गए। इतने में लड़की के परिजनों को इसकी भनक लग गई।
विज्ञापन

मौत के बाद परिजनों का आईजीएमसी में हंगामा

युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए शिमला के आईजीएमसी अस्पताल लाया गया। यहां लड़की के परिजनों ने अस्पताल में खूब हंगामा किया और युवक पर लड़की को मार डालने के आरोप लगाए। परिजनों ने पुलिस पर भी आरोप लगाए कि वह आरोपी युवक को बचाने का प्रयास कर रहे हैं।

इस बारे में एएसपी भजन देव नेगी ने कहा कि लड़की कुछ दिन पहले घर से बिना बताए चली गई थी। परिजनों की ओर से इस बारे में पुलिस में भी गुमशुदगी की रपट दर्ज नहीं करवाई थी। जब मामला उनके ध्यान में आया तो बुधवार रात को ही थाना ठियोग में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए।

मुकदमा ठियोग में दर्ज है। वीरवार को लड़की का पिता पुलिस स्टेशन बालूगंज में शिकायत लेकर आया था। इसमें मामले की तहकीकात करने की मांग की गई थी। इस पत्र को भी थाना ठियोग भेज दिया गया है। पुलिस ने यह मामला आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की आईपीसी धारा के तहत दर्ज किया है। छानबीन चल रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें