फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की मौत की खबर सुन पत्नी ने ये कर डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के हमीरपुर जिला के तहत ल्यूंगड़ निवासी एक महिला ने पति की मौत की खबर सुनने के बाद जहर निगल कर जान दे दी। पति रामपुर में किसी कंपनी में कार्यरत था। हार्ट अटैक से उसकी मौत हुई। पत्नी को इस बात का पता चला तो उसने जहर निगल लिया। इससे तीन बच्चों के सिर से मां-बाप का साया उठ गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने सूचना मिलते की शव को कब्जे में ले लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। ल्यूंगड़ निवासी रेखा देवी को मंगलवार सुबह करीब सात बजे उसके पति की कंपनी से फोन आया। महिला का पति सुदेश कुमार रामपुर में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। फोन पर बताया कि उसके पति बीमार हो गए हैं और उन्हें यहां आना पड़ेगा।

मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी

फोन करने वालों ने महिला से घर में किसी और से बात कराने के लिए कहा। घर में बच्चों के अलावा कोई नहीं था। महिला ने साथ लगती दुकान के मालिक से बात कराई। फोन करने वालों ने दुकानदार को बताया कि महिला के पति को दिल का दौरा पड़ा था, जिस कारण उसकी मौत हो गई है।

महिला को यह बात सुनाई दे गई। महिला पति की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी और भागती हुई घर चली गई। महिला ने घर जाकर कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। यह बात कंपनी की ओर से मां-बाप को भी बताई। महिला के सास-ससुर उसे लेने नए घर गए और उसे अपने पुराने घर ले जा रहे थे।
विज्ञापन

अस्पताल में दम तोड़ दिया

रास्ते में तबीयत खराब हो गई। टौणी देवी अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे हमीरपुर रेफर किया लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। महिला अपने पीछे दो लड़कियां और एक लड़का छोड़ गई है। तीनों बच्चों के सिर से मां-बाप का साया उठ गया। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर जाकर शव को कब्जे में ले लिया।

पुलिस चौकी टौणी देवी के प्रभारी एएसआई सोहन सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन की जा रही है। उन्होंने बताया कि महिला के पति को दिल का दौरा पड़ा था, जिस कारण उसकी मौत हो गई है। पति की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी और उसने जहर निगल लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें