पत्नी का रंग काला होने के कारण पंजाब के अमृतसर के कंबो इलाके में पति गोपी ने अपनी पत्नी ज्योति को मंगलवार सुबह तेल डालकर लगा दी। आग लगने के कारण महिला बुरी तरह से झुलस चुकी है।
ज्योति का गुरु नानक देव अस्पताल में इलाज चल रहा है। डाक्टरों के मुताबिक महिला करीब 90 प्रतिशत तक जल चुकी है। अस्पताल में मजिस्ट्रेट ने बयान लिए और पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापामारी कर रही है। मजीठा रोड निवासी ज्योति के पिता सुरमेल सिंह ने बताया कि उनकी बेटी की शादी चार साल पहले आरोपी गोपी के साथ हुई थी।
शादी के बाद गोपी उनकी बेटी को काला रंग होने के कारण ताने देने लग पड़ा और इसी बात के कारण उससे नफरत भी करने लग पड़ा।