फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल परिसर में आठवीं के छात्र ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल में फ्रूट ब्रेक के दौरान आठवीं में पढ़ने वाले एक छात्र ने फंदा लगाकर जान दे दी। पंजाब का रहने वाला यह छात्र मैस जाने की बजाए फंदा लगाने चला गया। आत्महत्या का ये सनसनीखेज मामला हिमाचल के सोलन स्थित दुर्गा पब्लिक स्कूल (बोर्डिंग) में सामने आया है। यहां फ्रूट ब्रेक के दौरान आठवीं में पढ़ने वाले 12 वर्षीय सूर्य प्रकाश ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


घटनास्थल से उसे सोलन अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस मामले में 174 के तहत कार्रवाई कर रही है। मृतक छात्र की शिनाख्त सूर्य प्रकाश पुत्र सुरेंद्र राठौर हाउस नंबर 22 वार्ड नंबर 04 पक्का दरवाजा कुराली तहसील खरड़ जिला मोहाली पंजाब के रूप में हुई है।

हॉस्टल वार्डन ने दी सूचना

मिली जानकारी के अनुसार फ्रूट ब्रेक के दौरान छात्र ने आत्महत्या की है। सुबह टाइम टेबल के मुताबिक कक्षाएं समाप्त होने के बाद ब्रेक हुआ। सभी छात्र मैस में मौजूद रहे। अंदेशा जताया जा रहा है इसी दौरान स्टूडेंट स्कूल परिसर के साथ ही बने डॉरमेटरी में गया और चादर से फंदा लगाकर उसने आत्महत्या कर ली। वहीं बताया जा रहा है कि हॉस्टल की वार्डन जब ऊपर गई तो उसने सूर्य को लटका हुआ पाया।

उसे अस्पताल के लिए लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोपहर बाद सूर्य के मां बाप सोलन अस्पताल पहुंचे। दोनों पर मानो दुखों का पहाड़ टूट पड़ा हो। मामले की सूचना मिलते ही वह घर से रवाना हो पड़े। बताया जा रहा है कि बेटे की मौत का समाचार उन्हें सोलन आकर ही दिया गया। मां की आंखें बेटे को ढूंढ रही थीं।
विज्ञापन

मां बाप से ये जिद्द कर रहा था सूर्य

सूर्य के पिता के मुताबिक उससे फोन पर अकसर बात होती रहती थी। एक दिन पहले ही फोन आया था। उन्होंने बताया कि वह छुट्टियों के लिए जब घर आया तो वापस न जाने की जिद्द कर रहा था, लेकिन उसे जबरदस्ती भेजा गया। मां उसे भेजने को लेकर बार-बार अपने आपको कोसती रही।

पुलिस कर रही जांच
उधर, एसपी सोलन डॉ रमेश छाजटा ने कहा कि स्कूल के छात्र ने आत्महत्या की है। उन्होंने कहा कि मामले में 174 के तहत कार्रवाई डाली गई है। पुलिस नियमानुसार जांच कर रही है। दूसरी तरफ जांच अधिकारी ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। न ही परिजनों ने किसी पर शक जताया है। मामला सुसाइड का है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें