शिमला के साथ लगते रोहड़ू में एक महिला ने पहले तो अपनी डेढ़ साल की बच्ची को जहर दे दिया फिर खुद भी इसे निगल लिया। जहर के असर से बच्ची की मौत हो गई है। वहीं महिला को बचा लिया गया है।
यह शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में भर्ती है। पुलिस के अनुसार रोहड़ू के शलान गांव में एक नेपाली मूल की महिला ने अपनी डेढ़ वर्षीय बेटी को जहर खिलाकर स्वयं भी जहर खा लिया।
जहर से बच्ची की मौत हो गई है जबकि महिला आईजीएमसी शिमला में उपचाराधीन है। पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार लोक बहादुर अपनी इस पत्नी जानकी व डेढ़ वर्षीय बच्ची शीतल के साथ शलान गांव में प्रकाश कपटा के बागीचे में रहता है।