सूचना मिलते ही सदर पुलिस मौके पर पहुंची और सब-इंस्पेक्टर को अपने साथ थाने ले गई। उधर, एसपी शिमला ओमापति जमवाल ने कहा कि आरोपी सब इंस्पेक्टर के खिलाफ थाना सदर में मुकदमा दर्ज कर आगामी छानबीन अमल में लाई जा रही है।
विक्ट्री टनल के साथ विक्ट्री होटल के नीचे दो टेंपो ट्रैवलर सड़क किनारे खड़े थे। कांस्टेबल ने चालकों को वहां से उन्हें हटाने के लिए कहा। इस पर चालकों ने कहा कि दो मिनट यात्रियों का सामन उतार रहे हैं
फिर निकाल देंगे। ट्रैवलर के पीछे सड़क पर चंडीगढ़ की जायलो गाड़ी गलत तरीके से पार्क थी। कांस्टेबल ने चालक को कहा कि आप गाड़ी हटा दो सड़क पर जाम लग गया है।
इतना कहने पर चालक सब-इंस्पेक्टर कांस्टेबल पर भड़क गया और कहने लगा कि चाय भी नहीं पी सकते। सब- इंस्पेक्टर गाड़ी से उतरा और कांस्टेबल को थप्पड़ जड़ दिया।
भीड़ से मार खाने और थाने ले जाने के बाद सब-इंसपेक्टर और उसके परिवार के सदस्य कांस्टेबल से कहते रहे कि समझौता कर लो। सब-इंस्पेक्टर कहने लगा कि हमें रात को ठहरने के लिए होटल नहीं मिल रहा था। इससे परेशान था। इसी परेशानी के चलते कांस्टेबल पर मेरा हाथ उठ गया।