फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाम काटा तो गुस्साए छात्र ने शिक्षक पर कर दिया धारदार हथियार से हमला, हालत गंभीर

Tue, 05 Jun 2018 09:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन

नाम काटा तो गुस्साए छात्र ने धारदार हथियार से शिक्षक पर हमला कर दिया। शमशेरपुर आईटीआई में एक छात्र ने धारदार हथियार से अपने शिक्षक पर हमला कर दिया। इस हमले में शिक्षक बुरी तरह घायल हो गया है। 

विज्ञापन


घायल को सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद परिजन देहरादून अस्पताल ले गए। उधर, पुलिस ने आरोपी छात्र के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। इस वारदात के बाद पांवटा इलाके में सनसनी फैल गई है। 

 

छात्र ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम

जानकारी के अनुसार फिटर ट्रेड के छात्र गुरप्रीत ने इंस्ट्रक्टर नंद किशोर पर सोमवार को अचानक  धारदार हथियार से हमला बोल दिया। हमले में शिक्षक बुरी तरह से जख्मी हो गया। 

बताया जा रहा है कि आरोपी छात्र की उपस्थितियां कम होने के कारण उसका नाम काट दिया था। इसके बाद छात्र शिक्षक से काफी नाराज चल रहा था। 
सोमवार को छात्र ने मौका देख कर कैंटीन में चाय पी रहे इंस्ट्रक्टर नंद किशोर पर हमला बोल दिया।

इसके बाद बुरी तरह से जख्मी इंस्ट्रक्टर अपनी जान बचाने के लिए लहूलुहान अवस्था में आईटीआई कैंपस की ओर भागे। इस दौरान कैंपस में भागते देख दूसरे छात्रों व स्टाफ में भी हड़कंप मच गया। घायल के पेट व गर्दन में तेजधार हथियार हमला किया गया है। 
विज्ञापन

परिजन घायल को देहरादून अस्पताल ले गए

घायल को सिविल अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर कर दिया लेकिन, परिजन घायल को देहरादून अस्पताल ले गए हैं। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने मामले की मामले की पुष्टि की है।

उन्होंने बताया कि पांवटा आईटीआई में इंस्ट्रक्टर नंद किशोर हमले में गंभीर रुप से घायल हो गया है। आरोपी छात्र गुरप्रीत सिंह के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 506, 324, 353 व 332 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। हमले के आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें